पिछले दो महीनों से देशभर में लागू हुए लॉकडाउन के चलते सभी लोगों की जिंदगी पर काफी गहरा असर पड़ा है। घर पर रहकर कोई भी काम नहीं होने की वजह से लोगों ने इस बात का भी खूब लुफ्त उठाया है। इन्हीं में से एक मशहूर रैपर हनी सिंह का नाम भी दर्ज है।जी हां ऐसा हम इसलिए कहे रहे हैं है दरअसल उन्होंने लॉकडाउन का भरपूर फ़ायदा उठाकर अपने शरीर की कायापलट कर दी है।

दरअसल इन दिनों यो यो हनी सिंह अपनी बॉडी पर जमकर मेहनत कर रहे हैं करने में जुटे हुए हैं साथ ही खूब पसीना भी बहा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जो धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। वैसे ये फोटोज कोई और नहीं बल्कि हनी सिंह जिम में वर्कआउट और लॉकडाउन में उनके गजब के ट्रांसफॉर्मेशन की है। अपनी ये तस्वीरें हनी सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं।

हनी सिंह ने अपनी ये फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, देखिए मेरे लेटेस्ट बॉडी ट्रान्सफॉर्मेशन की कुछ तस्वीरें। लॉकडाउन में की गई मेहनत। बता दें कि इन तस्वीरों में रैपर शर्टलेस होकर अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब फैन्स हनी सिंह ऐसी तस्वीरें देख खूब लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।
मालूम हो कि कुछ वक्त पहले लंबी बीमारी के बाद से हनी सिंह की फिजीक पूरी तरह से खराब हो गयी थी साथ ही उनका वजन भी काफी ज्यादा बढ़ गया था। जो रैपर के म्यूजिक वीडियो ‘लोका’ में साफ दिख रहा था। हालांकि अब वो अपने पुराने अवतार में आ गए हैं जिसके लिए उन्होंने खूब मेहनत भी की है।
1.

2.

3.

4.

इन गानों में किया है काम
बता दें कि हनी सिंह ने मैं शराबी, अंग्रेजी बीट और लुंगी डांस जैसे हिट गानों से लोकप्रियता हासिल की। हालांकि वह साल 2016-17 के आसपास सुर्खियों से गायब थे, मगर फिर उन्होंने ‘दिल चोरी’ और ‘छोटे छोटे पेग’ जैसे हिट गानों के साथ दोबारा वापसी भी कर ली थी। वहीं इस साल उनका सॉन्ग ‘लोका’ रिलीज़ हुआ जिसको यूट्यूब पर 84 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



