हर किसी की ये दिली इच्छा होती है कि बढ़ती उम्र का असर उसकी त्वचा पर ज्यादा दिखाई न दे,क्योंकि अक्सर ऐसा होता है उम्र बढ़ने के साथ त्वचा पर दाग, धब्बे या झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। तभी तो इन सभी दिकक्तों से छुटकारा पाने और खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं न जाने कितने तरह के नुस्खे अपनाती है। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाने से लेकर बाजार में मौजूद महंगी-महंगी क्रीम का भी इस्तेमाल करती है। मगर इन सभी चीज़ों से निजात पाने और प्रभावों से बचने में गुलाब का तेल आपकी मदद कर सकता है।

गुलाब का तेल बनाने के लिए सामग्री
दस गुलाब की पंखुड़ियां
थोड़ा सा जैतून का तेल
एक कप पानी

गुलाब का तेल बनाने की विधि
-गुलाब का तेल बनाने के लिए सबसे पहले ताजे गुलाबों की पंखुडि़यों को अलग कर लें। अब इसे कांच के बर्तन में जैतून का तेल लेकर उसमें निकाली गई पंखुड़ियों को डाल दें।

-इसके बाद एक बर्तन में पानी को गर्म करें और उस बर्तन में तेल की शीशी को रख दें। रात भर ऐसे ही तेल की शीशी को गर्म पानी में पड़ा रहने दें।

-सुबह तेल से पंखुड़ियों को निकालकर निचोड़ लें। पंखुड़ियों से निकले तेल को कांच के बर्तन में रखें। अब इस तेल की चार-पांच बूंदों का इस्तेमाल चेहरे पर करें।

बता दें कि गुलाब जल भी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ठीक इसी तरह गुलाब के तेल के भी अनेको फायदे हैं। इससे चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाती है। साथ ही चेहरे पर नजर आने वाली लकीरों को दूर करने के लिए रोजाना इस तेल की कुछ बूंदों से मसाज करें। बहुत जल्द ही आपको इसका फायदा नजर आने लगेगा।


Download Android App
Download iOS App



