साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपना जादू चलाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर को सात फेरे लिए हैं। खैर,इन दिनों काजल अपने पति के साथ मालदीव में अपने हनीमून पीरियड को जमकर एन्जॉए कर रही हैं। इस बीच काजल लगातार हनीमून की फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं।

अंडर वॉटर किया रोमांस
यह न्यूली मैरिड कपल अंडर वॉटर रोमांस करता नजर आया है। काजल ने अपनी जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है,उनमें अभिनेत्री नीले रंग की बैकलेस डे्रस पहने दिख रही हैं। वहीं उनके पति गौतम बिल्कुल सिम्पल लुक शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों पानी के अंदर एक बेडरूम में बैठे हुए हैं और उनके आस-पास ढेरों मछलियां दिखाई दे रही हैं।

वैसे हनीमून से पर काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की अब तक कई रोमांटिक तस्वीरें देखी जा चुकी है। यह कपल एक दूसरे के साथ बेहद प्यारा नजर आ रहा है। वहीं काजल ज्यादातर तस्वीरों में पति के साथ रोमांटिक होते हुए दिखाई दे रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए काजल ने लिखा,क्या मैं मछलियों की तरफ देख रही हूं या मछलियां मेरी तरफ देख रही हैं।

गौरतलब है इससे पहले काजल ने अपने हनीमून की कई अन्य तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन फोटोज में इस कपल का रोमांटिक अंदाज इनके फैंस को खूब लुभा रहा है। वैसे दोनों की इन तस्वीरों पर लोग लाइक्स और कमेंट्स भी कर रहे हैं।

बीती रोज साझा की गई इन फोटोज में काजल समुद्र किनारे मस्ती करती हुई नजर आई और इस बीच एक्टे्रस का लुक बेहद प्यारा नजर आ रहा है। काजल के लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होंने स्काई ब्लू क्रॉप टॉप और स्कर्ट में नजर आई।

मालूम हो काजल अग्रवाल और गौतम की शादी पिछले महीने मुंबई के ताज होटल में हुई थी। इस कपल की शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



