कुछ दिन और जब दिवाली का पर्व देशभर में धूम-धाम से मनाया जाएगा। लेकिन इन दिनों सिनमेमाजगत के सितारें जिन्हें आए दिन दिवाली पार्टी में स्पॉट किया जा रहा है। जहां रमेश तुरानी ने कुछ दिन पहले दिवाली पार्टी का आयोजन किया तो अब वहीं मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बीते दिन यानी सोमवार को दिवाली पार्टी रखी।

मनीष मल्होत्रा द्घारा रखी गई इस दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई सारे स्टार्स ने शिरकत की। इतना ही नहीं इन स्टार्स ने मीडिया को ढेर सारे पोज भी दिए। तो आइए आपको दिखाते हैं इस दिवाली पार्टी में कौन सा स्टार पहुंचा और किसने क्या ड्रेस पहनी हुई थी।

इस दिवाली पार्टी में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ पहुंची। पार्टी में शिल्पा ने स्कर्ट के साथ लॉन्ग कुर्ता पहना हुआ था। गुलाबी-सफेद कॉम्बिनेशन की ड्रेस में शिल्पा कयामत ढा थीं। वहीं बात अगर उनके पति राज कुंद्रा करें तो उन्होंने डेनिम जींस के साथ नीले रंग का शॉर्ट कुर्ता पहना हुआ था।

खास बात कि इस मौके पर करण जौहर और एकता कपूर दोनों साथ में नजर आए। करण ने जहां काले रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था तो वहीं एकता कपूर क्रीम कलर का सूट पहने दिखाई दी।

इन कपल के अलावा दिवाली पार्टी में सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी पहुंची हुई थीं। अर्पिता इस खास मौके पर पारंपरिक ड्रेस पहने नजर आईं। अर्पिता ने काले और सुनहरे रंग का सूट पहना हुआ था।

अभिनेता सूरज पंचोली भी पार्टी में नजर आए।

दिवाली पार्टी के खास मौके पर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी इस खूबसूरत अंदाज में शामिल हुई। वहीं ताहिरा के साथ पार्टी में नुसरत भरूचा भी नजर आई। दोनों ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थी।

ऐक्ट्रेस वाणी कपूर भी ट्रडिशनल कम वेस्टर्न लुक में पार्टी में शामिल हुईं। वाणी कपूर सिंपल लुक में बहुत प्यारी लग रही थी।

इस पार्टी में अपारशक्ति खुराना भी पहुंचे।

मनीष की पार्टी में सोफी चौधरी भी पहुंचीं। उन्होंने पिंक कलर की कुर्ते के साथ वाइट प्लाजो और पिंक दुपट्टा कैरी किया था।

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अपने अलग स्टाइल के जरिए सभी का ध्यान अपनी ओर अकर्षित किया। पूजा ने वेस्टर्न कॉस्ट्यूम के साथ दुपट्टा लिया हुआ था और अपनी लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हेवी ईयररिंंग्स पहने हुए थे।

इस अंदाज में दिवाली पार्टी में नजर आए डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और ताहिरा कश्यप की शानदार तस्वीर।


Download Android App
Download iOS App




