टीवी की मशहूर अदकारा रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम कर लेने के बाद से लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। बिग बॉस के घर में एंट्री लेने के बाद से रुबीना की फैन फॉलोइंग और ज्यादा जबरदस्त हो गई है। वैसे इन दिनों टीवी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। तभी तो आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। वहीं रुबीना की एक हालिया तस्वीर भी सोशल मीडिया का तापमान बढऩे में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।

दरअसल रुबीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं,जिनमें वो पूल में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं रुबीना की ये बोल्ड तस्वीरें देख उनके फैंस का हाल बेहाल हो गया है। बता दें रुबीना की ये हॉट तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि उनके पति अभिनव शुक्ला ने क्लिक की हैं।

एक्ट्रेस को पति पर आया प्यार
अपनी इन नई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करके रुबीना ने अभिनव के लिए एक बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, मुझे पसंद है जिस तरह तुम मेरी तरफ देखते हो। बस फिर क्या था यह कैप्शन देखने के बाद रुबीना के फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गईं। कई यूजर्स ने तो रुबीना की तुलना मरमेड यानी जलपरी से भी की है।
गौरतलब है अभिनव और रुबीना के रिश्ते में कुछ समय पहले अनबन चल रही थी और इसी वजह से दोनों बिग बॉस के घर में आए। इस दौरान खास बात बिग बॉस के घर 143 दिन साथ में रहने के बाद इस कपल को यह समझ आया कि यह एक दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे। वहीं रुबीना ने बताया कि उनकी बॉन्डिंग बिग बॉस शो की वजह कई ज्यादा मजबूत हो गई है।
रुबीना टीवी शो की शूटिंग में व्यस्त
बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद रुबीना अपने पति के साथ एक वीडियो सॉन्ग में भी नजर आई थीं। इस गाने को जनता का बहुत सारा प्यार मिला था। रुबीना फिलहाल ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ की शूटिंग कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



