पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद सीआईएसएफ ने कथित तौर पर गोलीबारी की जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर दी है। वहीं टीएमसी ने साजिश का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री पर सवाल खड़े किए है।
टीएमसी सांसद सौगात राय ने गोलीबार पर बोलते हुए कहा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने आग क्यों लगाई? उन्हें आम मतदाताओं पर गोलीबारी का यह दुस्साहस कहां से मिलता है? यही मुख्य प्रश्न है। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश का हिस्सा है और हमें नहीं लगता कि पीएम इस साजिश से बाहर हैं। यह मतदाताओं को डराने का प्रयास है।
कूचबिहार हिंसा मामले में ममता ने केंद्रीय गृह मंत्री का मांगा इस्तीफा, कहा- लोगों की मौत के पीछे अमित शाह
दरअसल, कूचबिहार जिले में स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद सीआईएसएफ ने कथित तौर पर गोलीबारी की जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ जवानों की ‘‘राइफलें छीनने की कोशिश की।’’ घटना सीतलकूची इलाके में तब हुई जब मतदान चल रहा था।


Download Android App
Download iOS App



