30 साल बाद किया खुलासा जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को एक साथ जड़े थे 17 थप्पड़,देखें वीडियो

Summary :

बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर आज अपना 63 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अनिल कपूर की फिटनेस देख आज भी कई ऐसे युवा है

बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर आज अपना 63 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अनिल कपूर की फिटनेस देख आज भी कई ऐसे युवा है जो उनसे रश्क खाते हैं। वहीं कई सारे लोगों के मन में यह सवाल भी है कि आखिरकार अनिल कपूर इतने फिट कैसे हैं। एक्टर इसका पूरा श्रेय अपनी बेहतर डाइट और एक्सरसाइज को देते हैं। 
बता दें कि अनिल कपूर ने जंक फूड और शुगर वाली चीजों से बिल्कुल दूरी बनाई हुई है इतना ही नहीं खुद को फिट रखने के लिए अनिल कपूर रोजाना 2 से 3 घंटे एक्सरसाइज जरूर करते हैं। 
अनिल कपूर ने मशहूर फिल्मों जैसे वो सात दिन,मेरी जंग,मिस्टर इंडिया,बेटा,राम लखन,तेजाब,परिंदा,विरासत,ताल,पुकार,नायक वेलकम आदि जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।
तो चालिए आज अनिल कपूर के बर्थडे के खास मौके पर आज हम उनका एक किस्सा आपको बताने वाले हैं जो साफ-साफ ये जाहिर करता है कि एक्टर अपने काम के प्रति कितना ज्यादा लगन और ईमानदारी से काम करते थे। अनिल के जन्मदिन के मौके पर यह काफी पुराना किस्सा निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने शेयर किया था। ये राज अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जिंदगी से जुड़ा हुआ है और करीब 30 साल पुराना भी है। 

फिल्म परिंदा में अनिल कपूर करन और जैकी श्रॉफ किशन दोनों भाई बने हुए थे। इस फिल्म में एक मोड़ ऐसा आया जब जैकी को अनिल के गाल पर थप्पड़ मारना था और तब ऐसा भी हुआ जब पहले ही शॉट में सीन ओके हो गया था,मगर अनिल इस सीन से खुद संतुष्ट नहीं थे। क्योंकि  उन्हें अपने चेहरे पर और ज्यादा दर्द दिखाना था।

अनिल ने यही सीन दोबारा से फरमाया जिसके बाद भी वह संतुष्ट नहीं हो पाए। ऐसे करते-करते जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को एक के बाद एक 17 थप्पड़ जड़ दिए। वहीं देखा जाए तो अनिल कपूर की फिल्म परिंदा उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 

विधु विनोद चोपड़ा ने इस 30 साल पुरानी वीडियो को शेयर किया था जिसके बाद जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अनिल ने लिखा था कि थप्पड़ की गूंज अभी तक हो रही है मेरे दोस्त तो वहीं जैकी श्रॉफ ने लिखा कि मेरे छोटे भाई करण 17 थप्पड़ों में भी मेरा सिर्फ प्यार ही भरा हुआ था। यदि दुश्मनी होती तो पहली बार में ही थोपड़ा फूट जाता। अनिल कपूर बहुत-बहुत प्यार।

Desk Team