हाउसफुल 4 के सेट पर जूनियर महिला आर्टिस्ट के साथ यौन शोषण, FIR दर्ज

Summary :

NULL

मुंबई : हॉलीवुड से शुरू हुआ ‘मी टू (Me Too)’ अभियान भारत में एक सनसनी की तरह फैल गया है और इसमें कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें बड़े-बड़े लोगों के नाम भी यौन शोषण के आरोपों में सामने आए हैं। पीड़ित महिलाओं को हर तरफ से सपोर्ट भी मिल रहा है और इंडस्ट्री भी गलत के खिलाफ एकजुट कर आवाज उठा रही है। ऐसे ही मुंबई के एक फिल्म स्टूडियो से एक यौन शोषण की खबर सामने आ रही है, जिसमें जूनियर महिला आर्टिस्ट ने आरोप लगाया है।

मुंबई स्थित फिल्म सिटी में एक जूनियर महिला आर्टिस्ट के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि वह अन्य कुछ पुरुषों के साथ फिल्म सेट पर मौजूद थी, हम अपना काम कर रहे थे। उसने बताया कि वे लोग चित्रकूट स्टूडियो में फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे थे। घटना बीती रात की है। घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

उसने बताया कि वह पुरुष साथियों के साथ बैठी हुई थी। उसी दौरान पवन शेट्टी, सागर और उनके साथ अन्य 4 लोग वहां आए और मेरे साथियों को वहां से ले जाने की कोशिश करने लगे। उन्होंने इसके लिए धमकी भी दी। मैंने उसे रोकने की कोशिश भी की। तभी शेट्टी ने मुझे धक्का दिया और मेरे प्राइवेट पार्ट को छुआ। मैंने एक योन शोषण का केस दर्ज किया है। मैं उसे जेल भेजना चाहती हूं।

Desk Team