शशि थरूर की हिंदी का मजाक उड़ाने पर बुरे फंसे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी बोलीं- JUST CHILL

Summary :

बॉलीवुड अदाकारा शबाना आजमी ने उनके पति और गीतकार जावेद अख्तर को ट्रोल करने वालों की खास अंदाज में बोलती बंद कर दी है।

बॉलीवुड अदाकारा शबाना आजमी ने उनके पति और गीतकार जावेद अख्तर को ट्रोल करने वालों की खास अंदाज में बोलती बंद कर दी है। एक्ट्रेस ने लोगों को चिल रहने के लिए बोला है। दरअसल, बीते दिनों जावेद अख्तर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की हिंदी का मजाक उड़ाया था। जब शशि थरूर ने सोमवार को एक कार्यक्रम में किशोर कुमार के गाने ‘एक अजनबी हसीना से’ गाते हुए खुद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। 
वहीं थरूर का ये सॉन्ग वीडियो देखकर उनके फैंस शॉक्ड थे। लेकिन जब जावेद अख्तर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी तो उनके कुछ हिंदी शब्दों के उच्चारण का मजाक बनाया गया।  इस बात पर  जावेद को जमकर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है।  
लेकिन अब ये सब कुछ हो जाने के बाद जावेद की पत्नी और एक्ट्रेस शबाना आजमी ने रिएक्ट किया है, उन्होंने ट्वीट करके लिखा, शशि! ये बहुत प्यारा है। जबकि अपने अगले में उन्होंने लिखा,और वे सभी ट्रोल सिर्फ चिल करें। शशि थरूर एक अच्छे दोस्त हैं और जावेद का कमेंट मजह एक मजाक था।। 

वैसे शशि थरूर ने खुद के गाने का वीडियो साझा करते हुए इसे ‘अनरिहर्सल और शौकिया’ बताया।   थरूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के लिए दूरदर्शन श्रीनगर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद, मुझे सदस्यों के लिए गाने के लिए कहा गया। अनरिहर्सल और शौकिया लेकिन एन्जॉय करें। वहीं, शशि के ट्वीट का जवाब देते हुए जावेद ने लिखा, ‘वाह! हमारे पास हिंदी में भी लगभग ऐसा ही एक गाना है।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो शबाना को हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की हिस्टोरिक फिक्शन सीरीज ‘द एम्पायर’ में नजर आई थी, जो मुगल साम्राज्य के उदय और विस्तार के बारे में बताती है। शो में कुणाल कपूर, दृष्टि धामी, डिनो मोरिया और राहुल देव भी मुख्य किरदार में थे।
इसके अलावा शबाना आजमी अब जल्द शॉर्ट फिल्म ‘शीर कोरमा’ में नजर आएंगी।  जिसमें दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर भी साथ होंगी। फिल्म को फराज आरिफ अंसारी ने डायरेक्ट किया है।  ये फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई फिल्म समारोहों में पहले ही दिखाई जा चुकी है, परन्तु अब तक भारत में रिलीज नहीं हुई है। 

Desk Team