आमिर खान की फिल्म ‘दंगल‘ में उनकी छोटी बेटी बबीता की किरदार निभाने
वाली ‘सान्या मल्होत्रा‘
ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री
में अपनी जगह बना ली है। वह आए दिन नए-नए प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं। पिछले दिनों
वह ‘लव हॉस्टल‘ में नजर आई थीं।
इन सबके बीच, ऐसी अफवाहें हैं
कि वह एटली की अगली फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करेंगी। खैर, इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबरों के मुताबिक हाल ही में अभिनेत्री
ने किंग खान के साथ एक हाई-ऑक्टेन स्टंट सीक्वेंस की शूटिंग की।
इन दिनों सान्या मल्होत्रा का काफी बिजी शेड्यूल चल रहा है। वह गुनीत मोंगा की
फिल्म और एटली की मूवी में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। अभी मध्य प्रदेश
में मोंगा की फिल्म का एक हिस्सा पूरा करने के बाद अभिनेत्री जाहिर तौर पर मुंबई
लौट आई और अगले दिन उन्होंने एटली की मूवी की शूटिंग शुरू कर दी।
फिल्म के निर्देशक एटली ने हफ्ते भर के लिए हाई-ऑक्टेन स्टंट तैयार किए थे।
हालांकि सान्या ने इससे पहले कभी एक्शन सीन नहीं किए है लेकिन उन्होंने इस फिल्म
के लिए बंदूक चलाने के बेसिक तरीके सीख लिए हैं। जिससे उन्हें बंदूक चलाने में
ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। जिससे उन्हें बंदूक चलाने में ज्यादा
दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
एटली की इस अपकमिंग फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान और सान्या मल्होत्रा दोनों
को ही फैंस हाई-इंटेंसिटी स्टंट सीन करते देखने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू
करने से पहले चार से पांच दिनों के लिए गन ट्रेनिंग सीखनी जरुरी होती है लेकिन
अपने बिजी शेड्यूल के चलते एक्ट्रेस ऐसा नहीं कर पाई, इसलिए कैमरे के सामने बंदूक के साथ सीन करने से पहले
उन्होंने कुछ घंटों तक काफी प्रैक्टिस की।
एटली की फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रिया मणि, योगी बाबू और
सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म को लेकर अभी ऑफिशियल
अनाउंसमेंट का इंतजार है। जबकि फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
शाहरुख खान बैक-टू-बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।
वो आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा‘
में भी कैमियो में नजर आएंगे। इसके अलावा को
तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसके अलावा को फिल्म पठान में भी नजर आने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App









