बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे से फेयरी टेल स्टाइल में शादी रचाई। अलाना की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। इस इंटीमेट वेडिंग की अनसीन तस्वीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अलाना की शादी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी वाइफ गौरी के साथ शिरकत की। दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है जिसमें किंग खान और गौरी एक साथ डांस करते दिख रहे हैं। अलाना और आइवर की वेडिंग के इस अनसीन वीडियो ने फैंस का दिल खुश कर दिया है और इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

दरअसल, किंग ऑफ रोमांस यानि शाहरुख खान ने पार्टी में सीक्रेट तरीके से एंट्री ली थी। अब शाहरुख और गौरी का डांस वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सामने आए वीडियो में शाहरुख, गौरी के साथ दुल्हन अलाना की मां डियाना पांडे एक साथ एपी ढिल्लों के गाने पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में डियाना ही शाहरुख और गौरी को डांस करने के लिए हाथ पकड़ के लाती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में शाहरुख खान ब्लैक और व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं अलाना की मां डियाना गोल्डन कलर के आउटफिट में दिखीं और गौरी ने ग्रीन कलर का गाउन का पहना है। तीनों एक -दूसरे का हाथ पकड़ कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अनन्या पांडे और बाकी सदस्य बैकग्राउंड में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस कॉमेंट कर पठान एक्टर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

बता दें कि अलाना की शादी में शाहरुख और गौरी के साथ आर्यन और सुहाना खान भी पहुंचे थे। सुहाना ने शादी में अपनी मां गौरी खान की साड़ी पहनी थीं। इसकी वजह से सुहाना काफी ट्रोल हुई थी। सुहाना द आर्चीज से फिल्मों में डेब्यू करने वाली है। सुहाना के अलावा इस फिल्म से खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



