Shahrukh Khan की फिल्म ‘जीरो’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, दिखा ये खास अंदाज

Summary :

बॉलीवुड के किंग खान Shahrukh Khan का आज जन्मदिन है और वह 53 साल के हो चुके हैं। आज के दिन शाहरुख की फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

बॉलीवुड के किंग खान Shahrukh Khan का आज जन्मदिन है और वह 53 साल के हो चुके हैं। आज के दिन शाहरुख की फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगे। इस फिल्म को आनंद एल राय ने निर्देशित किया है।

जन्मदिन पर दिया Shahrukh Khan ने फैंस को दिया तोहफा

Shahrukh Khan ने अपने फैंस को अपने जन्मदिन पर बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। इससे पहले इस फिल्म के कई सारे पोस्टर्स भी सामने आ चुके हैं। शाहरुख खान ने जैसे ही अपनी फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर शेयर किया वह दिखते ही दिखते ट्रेड कर गया।

ट्रेलर का ये डायलॉग सबसे दमदार है। ‘हम किसी के बराबर हो सके ये सपना भगवान ने हमसे छीन लिया इसके बदले हमने भगवान से पूरे हिंदुस्तान का सपना छीन लिया। ‘

फिल्म जीरो को लेकर दर्शकों की बेचैनी साफ ही नजर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर देख कर ऐसा कहा जा रहा है कि जीरो में शाहरुख खान का किरदार अब तक के सबसे चैलेंजिंग किरदारों में से एक है।

फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स की भरमार है। जैसे ‘शादी किसे करनी थी हमारे यहां प्लॉट देखने के पैसे थोड़ी लगते हैं।’, ‘अबे ओ पउवें….कौन है बे…,लड़की मिल रही है तुम्हें शादी करने के लिए वरना तुम जैसो को तो लौंडा न मिले’ ‘कहानियों में सुना था मोहब्बत में आशिक चांद तक ले आते हैं.. साले ये बात हमने सीरियसली ले ली।’

यहां देखें फिल्म जीरो का ट्रेलर

फिल्म में मुख्य किरदार में कैटरीना और अनुष्का नजर आएंगी

जीरो फिल्म का ट्रेलर बहुत मजेदार है। शाहरुख खान इस फिल्म में बौने का किरदार निभा रहे हैं और ट्रेलर में वह अपने पिता से इसी बात को लेकर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि उनके गुटखा खाने की वजह से ही उनकी हाइट कम रह गई है। इस फिल्म में कैटरीना एक बॉलीवुड स्टार की भूमिका निभा रही हैं।

जिसका कैरियर खत्म होने वाला है। वहीं शाहरुख मेरठ में रह रहे बौने फैन बने हैं और अनुष्का शर्मा एक वैज्ञानिक की भूमिका निभा रही हैं। हालांकि अनुष्का ट्रेलर में व्हीलचेयर पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं फिल्म मे सलमान खान का कैमियो भी है।

फिल्म के डायलॉग्स बहुत ही मजेदार के हैं

फिल्म का प्रोडक्शन Shahrukh Khan की पत्नी गौरी खान कर रही हैं। आपको बता दें कि शाहरुख ने इस तरह का रोल पहले कभी नहीं किया है। डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म का टाइटल ‘जीरो’ इसलिए रखा गया है क्योंकि आनंद एल राय ने कहा कि हर इंसान में एक अधूरापन होता है.. मैं उसे सेलिब्रेट करना चाहता हूं.. मैं ज़ीरो को सेलिब्रेट करना चाहता हूं.. इसीलिए फिल्म का नाम जीरो है।

शाहरुख की ‘जीरो’ 21 दिसंबर को रिलीज होगी। जीरो का बजट 200 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है। अब देखना ये है कि पिछले कुछ समय ले लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहें शाहरुख की ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

Desk Team