57वें बर्थडे से पहले इंटरनेट पर बजा शाहरुख खान के नाम का डंका, फैंस ने रखी एक्टर के सामने खास डिमांड

Summary :

शाह रुख खान के बर्थडे और उनकी फिल्म पठान के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज देखा जा रहा है। अब एक बार फिर किंग खान के बर्थडे पर पठान का टीजर रिलीज करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख
खान लंबे वक्त बाद अपनी मच-अवेटेड फिल्म पठान के साथ बिग स्क्रीन पर वापसी करने जा
रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म
से किंग खान का लुक सामने आ चुका है जिसने मूवी लवर्स की एक्साइटमेंट को कई गुना
बढ़ा दिया है। इस फिल्म में शाहरुख एक्शन अवतार में दिखने वाले हैं।

Shah Rukh Khan and Atlee's Film's Title To be Unveiled in June: Report

वहीं, उनके चाहने वाले शाहरुख
खान के 57वें बर्थडे पर पठान का टीजर रिलीज की मांग कर रहे हैं और लंबे वक्त से
ट्विटर पर हैशटैग पठान टीजर और शाहरुख खान बर्थडे
 ट्रेंड करा रहे
हैं
। वहीं अब किंग खान के बर्थडे से कुछ घंटो पहले एक बार फिर से ट्विटर पर पठान
टीजर ट्रेंड होने लगा है। इतना ही सोशल मीडिया पर फैंस जमकर किंग खान के पठान लुक की तस्वीरें और एडिटिड वीडियो साझा कर रहे हैं।

Pathan Movie (Jan 2023) - Trailer, Star Cast, Release Date | Paytm.com

दरअसल, सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के 57वें बर्थडे के लिए काउंटडाउन पहले से
ही शुरु हो गया है। वहीं सुपरस्टार के फैंस उनके पुराने वीडियो एडिट करके ट्वीटर
पर शेयर कर रहे हैं साथ ही बता रहा है कि किंग खान पठान का टीजर अपने बर्थडे पर
रिलीज करके अपने चाहने वालों को ट्रीट देने वाले हैं। हालांकि पठान के मेकर्स की
तरफ से फिल्म के टीजर रिलीज को लेकर कोई अपडेट अभी तक सामने नहीं आया है।

 

बता दें कि पठान की शूटिंग के वक्त भी शाहरुख और दीपिका की कई तस्वीरें और
वीडियो सेट से लीक हो चुकी हैं। ज्यादातर सीन्स में किंग खान एक्शन करते दिखाई दिए
थे ऐसे में अपने पसंदीदा एक्टर को पठान में एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने के
लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। वहीं अब देखना होगा कि क्या पठान के मेकर्स भी फैंस की
भावनाओं का ख्याल रखते हुए पठान का टीजर 2 नवंबर को शाहरुख खान के बर्थडे पर रिलीज
करते हैं या नहीं।

Like Shah Rukh's Pathan Look? - Rediff.com movies

पठान की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म शाहरुख खान के अलावा दीपिका
पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम रोल में दिखाई देंगे। हालांकि सिद्धार्थ आनंद के
निर्देशन में बनी पठान में जॉन अब्राहम ग्रे कैरेक्टर नजर आने वाले हैं। ये फिल्म
25 जनवरी 2023 को हिन्दी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

Desk Team