शाहरुख खान ने पूरी दुनिया में इतनी पॉपुलैरिटी हासिल की है कि अब वो तो खबरों में रहते ही है, साथ ही उनका पूरा परिवार भी हमेशा लाइमलाइट में बना रहता है। अक्सर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते देखी जाती है। शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अब्राम की क्यूटनेस की हर तरफ चर्चा रहती है। लेकिन इस बार उनका बेटा आर्यन खान खबरों में है। आर्यन की इस वक़्त एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

आपको बता दे, शाहरुख के बेटे आर्यन खान यू तो सोशल मीडिया पर कम ही नजर आते हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। वो बिल्कुल अपने पापा शाहरुख की तरह दिखते हैं। अक्सर आर्यन की कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं जिसमें उनकी तुलना शाहरुख खान से की जाती है। अब हाल ही में आर्यन की एक तस्वीर जबरदस्त वायरल हो रही है जहां वो ग्रेजुएशन रोब पहने दिख रहे हैं। आर्यन ने यूएससी से ग्रेजुएशन किया है और वहां वो फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रहे थे। उनकी तस्वीर एक बार फैंस के दिलों में हलचल मचा रही है।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन ग्रैजुएट हो चुके हैं। रविवार को उनको डिग्री मिली। अब आर्यन की ग्रेजुएशन सेरिमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि शाहरुख के लाडले आर्यन ने साल 2020 में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया जिसमें डिग्री ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन शामिल है। आर्यन ने यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया से पढ़ाई की है।

आर्यन खान को लेकर फैंस उनके फिल्मों में आने की राह देख रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आर्यन फिल्मों में हीरो नहीं बनना चाहते हैं। आर्यन नहीं चाहते कि उनकी तुलना उनके पिता से हो। बल्कि वो फिल्म डायरेक्टर बनना चाहते हैं।

वही बात अगर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की करे तो उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया था और अब वो दोबारा शूटिंग पर लौट चुके हैं। खबर है कि फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग के अलावा वो संजय लीला भंसाली की फिल्म का हिस्सा भी बन सकते हैं। शाहरुख आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।


Download Android App
Download iOS App



