बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर है और उनके फैंस मायूस है। अब जो खबर सामने आ रही है वो शाहरुख़ के फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला सकती है। बताया जा रहा है शाहरुख़ जिस प्रोजेक्ट की तलाश में थे, वो अब उन्हें मिल गया है ।

शाहरुख खान, निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। शाहरुख खान ने अंतिम बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में काम किया था। फिल्म में उनकी को-स्टार कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद शाहरूख ने कोई फिल्म साइन नहीं की। वह इस अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं और उन्होंने कोई प्रॉजेक्ट साइन नहीं किया है। कहा जा रहा है कि शाहरुख, अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में स्पेशल रोल प्ले करेंगे।

चर्चा है कि शाहरुख अली अब्बास जफर की एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। शाहरूख को फाइनली वैसी स्क्रिप्ट मिल गई है जैसी वह चाहते थे। शाहरुख को अली का काम हमेशा से पसंद था और उन्हें लगता है कि वह अपनी फिल्मों में एक्शन और इमोशन का सही बैलेंस रखते हैं।

वहीं अली भी हमेशा से शाहरुख के साथ काम करना चाहते थे और फाइनली ऐसा हो भी रहा है। हालांकि इस पर ऑफिशल अनाउंसमेंट होना बाकी है। जीरो के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बाद शाहरुख ने फिल्मों से ब्रेक लिया है और वह सोच-समझकर फिल्में साइन कर रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख़ का ये कमबैक उन्हें बड़े परदे पर कितनी बड़ी सफलता दिला पाता है। शाहरुख़ के फैंस के साथ हम भी ये उम्मीद करते है कि किंग खान एक बार फिर बड़े परदे पर धमाकेदार एंट्री करें ।



Download Android App
Download iOS App



