इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर सुशांत सिंह और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म छिछोरे रिलीज़ हुई है और फिल्म को ना सिर्फ समीक्षकों बल्कि दर्शकों से भी शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। माउथ टू माउथ पब्लिसिटी का फायदा भी फिल्म को खूब मिल रहा है। फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से ये तो साफ़ हो गया है की फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी ।
शुरुवाती रुझानों के अनुसार कहा गया था कि सुशांत सिंह राजपूत को अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनर मिल सकती है जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग रही फिल्म एम.एस.धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी (21.30 करोड़) को पीछे छोड़ सकती है।

आपको बता दें एम.एस.धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी के बाद सुशांत सिंह राजपूत के खाते में दूसरी सबसे सबसे बड़ी ओपनर फिल्म केदारनाथ है जिसका अपने ओपनिंग डे पर कलेक्शन 7.25 करोड़ रहा था। अब देखना दिलचस्प होगा कि छिछोरे सुशांत सिंह राजपूत के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनती है नहीं !

अब तक मिली जानकारी के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर करीब 6-8 करोड़ रुपये की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के आने के बाद साफ़ हो जायेगा कि फिल्म का कुल कलेक्शन क्या रहा है। मॉर्निंग शोज कि तुलना में फिल्म के शाम के शोज को ज्यादा बेहतर रेस्पॉन्स मिला था।

फिल्म छिछोरे की टीम के लिए ये अच्छी खबर है और अगर फिल्म अपने पहले वीकेंड में अच्छा कलेक्शन करे लेती है तो इसे हिट माना जायेगा। फिल्म साहो बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो चुकी है और ऐसे में फिलहाल फिल्म छिछोरे के सामने कोई परेशानी नहीं है।

अगले हफ्ते आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल रिलीज़ होने जा रही है और आयुष्मान की फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद भी आ रहा है ऐसे में फिल्म छिछोरे को अगले हफ्ते कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसलिए फिल्म के पास सिर्फ यही एक हफ्ता है और इसमें जितना कलेक्शन फिल्म बटोर सके उतना बेहतर है ।

आपको बता दें छिछोरे में सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, और नवीन पॉलीशेट्टी अहम् भूमिकाओं में है।



Download Android App
Download iOS App



