एक दिन पहले, शाहिद कपूर ने कबीर सिंह के बाद अपनी अगली फिल्म की घोषणा की जो तेलुगु सुपरहिट जर्सी की रीमेक है। कबीर सिंह स्टार उसी के लिए कमर कस रहे हैं और नेट्स में क्रिकेट में खुद परफेक्ट करने के लिए जमकर पसीना बहा रहे है।

अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा के बाद शाहिद में नेट प्रैक्टिस करते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। अपने क्रिकेट के प्रशिक्षण की तस्वीर शेयर कर शाहिद ने अपने फैंस को ये जानकारी भी दी कि वो जल्द इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले है।
शाहिद की क्रिकेट कोचिंग की तस्वीर शेयर करने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वो खुद कवर ड्राइव मारते हुए दिखाई दे रहे है।

विराट कोहली ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘ एक अच्छा कवर ड्राइव थेरेपी का काम करता है। विराट एक मंझे हुए क्रिकटर की तरह कवर ड्राइव शॉट लगाते दिखाई दे रहे है। शाहिद भले ही इतने मंझे हुए नहीं है पर वो विराट कोहली से सहमत हुए।

शाहिद ने विराट के ट्वीट पर कमेंट किया और अपने ट्विटर पर भी इस तस्वीर को शेयर किया । शाहिद ने लिखा, “मैं ये महसूस कर रहा हूं ।” निश्चित रूप से कबीर सिंह स्टार जर्सी रीमेक के लिए खुद को एक क्रिकेटर के तौर पर प्रशिक्षण लेते हुए गर्व महसूस कर रहे होंगे ,

ओरिजिनल फिल्म की बात की जाए तो इसे गौतम तिन्ननौरी द्वारा निर्देशित किया गया था और यह एक संघर्षरत क्रिकेटर की कहानी है। शाहिद ने खुलासा किया कि वह फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है और उसी के लिए प्रशिक्षण देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और उसी के लिए शाहिद चंडीगढ़ जाएंगे। फिल्म का निर्माण अल्लू अरविंद, अमन गिल और दिल राजू कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 28 अगस्त को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



