बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अभिनेता की आखिरी रिलीज फिल्मों की बात करें तो ‘फर्जी’ और ‘ब्लडी डैडी’ ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। शाहिद को इन फिल्मों में उनके किरदार को लेकर खूब सराहना मिली। इन दिनों उनके पास एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ बिना टाइटल की फिल्म है। इसके अलावा अब खबर आ रही है कि शाहिद ने एक mythological epic भी साइन की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर ने वाशु भगनानी और जैकी भगनानी के साथ हाथ मिलाया है। उनकी आने वाली फिल्म एक पौराणिक महाकाव्य पर आधारित है। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर ने महाभारत पर आधारित एक फिल्म साइन की है। इसे लेकर संभावना जताई जा रही है कि वह ‘महाभारत’ के बेहद अहम पात्र कुंती पुत्र कर्ण की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। इस फिल्म की घोषणा वाशु भगनानी के पूजा एंटरटेनमेंट ने वर्ष 2021 में की थी।
कथित तौर पर, फिल्ममेकर्स इस फिल्म को एक अलग तरह से दर्शाने की योजना बना रहे हैं, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा हो। खबर के अनुसार, शाहिद 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा निर्माताओं की योजना इस फिल्म को पांच भाषाओं में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज करने की है।
वहीं, उनके वर्कफ्रंट की बात की जाए तो जल्द ही वह अनटाइटल्ड रोमांटिक-कॉम में कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। आगामी फिल्म 7 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा शाहिद कपूर, अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब शाहिद और अनीस किसी प्रोजेक्ट के लिए सहयोग करेंगे। इस मूवी में शाहिद कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना के होने की जानकारी है।


Download Android App
Download iOS App






