मीरा राजपूत सिर्फ अभी 22 साल की उम्र की है उनकी जिंदगी में ऐसा बदलाव आ गया है जो उन्होंने कभी सोचा नहीं था। वह 22 साल की उम्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट थी । और आज के समय में वह एक सुपरस्टार की पत्नी है। और साथ ही एक बच्ची की मां भी हैं।
जिंदगी में बदलाव आना आम बात है लेकिन वह खुश है क्योंकि उनकी जो पसंद थी वह उनके साथ है। शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत अब मीशा की मां है। खुद को होम मेकर मानने वालीं मीरा राजपूत को पीआर भी है। जो उनके लिए इंटरव्यू लाइन अप करता है। मीरा का कहना है कि मैं नहीं चाहती की मेरी बेटी को ऐसा लगे कि उसकी मां के पास उसके लिए समय नहीं है।
यहीं करण है कि अभी मैं काम नहीं करना चाहती हूं। अभी मेरी बेटी को प्यार औैर केयर की जरूरत है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि मेरी खुद की फैमिली और फें्रडस है। लेकिन में अभी इंडस्ट्री के लोगों से दूरी बनाकर ही चलती हूं।
वह यह भी कहती है भले ही शहीद और मेरी उम्र में काफी फर्क है लेकिन मुझे इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
मीरा ने कहा शाहिद के पास काम रहने के बाद भी वह परिवार को समय देते हैं। मीरा का कहना है वह फिल्म में नहीं आना चाहती । वह आगे चलकर कुकिंग और लाइफस्टाइल में कुछ करना चाहती है। जब उनसे यह पूछा गया आप कब ऐसा करेंगी तो मीरा ने कहा अभी मैं एक बार और मां बनूंगी तब आगे काम का कुछ सोचूंगी।


Download Android App
Download iOS App



