ICSE की बुक में छपी ध्वनि प्रदूषण की फोटो को लेकर मचा बवाल

Summary :

NULL

ICSE बोर्ड की विद्यालयों में पढ़ाई जा रही एक बुक में छपी फोटो को लेकर हंगामा मच हुआ है। विद्यालयों में पढ़ाई जा रही कक्षा छठीं की एक बुक में एक फोटो में मस्जिद को ध्वनि प्रदूषण के Source के तौर पर दिखाया गया है । ये फोटो Social Media पर इतनी Viral हो गई है । कि इस फोटो को लेकर पर बवाल मच गया है ।

Source

वही, लोग प्रकाशक से माफी की मांग के साथ छठीं कक्षा की बुक में से ये फोटो हटाने की भी मांग की गई है। बताया जा रहा है कि छठीं कक्षा की विज्ञान बुक को सेलिना पब्लिशर्स ने प्रकाशित किया है। जिसमें एक अध्याय ध्वनि प्रदूषण के कारणों पर आधारित है।

 Social Media users ने इस फोटो को share करते हुए गुस्सा निकाला है। इस फोटो में ट्रेन, कार, प्लेन और मस्जिद को ध्वनि प्रदूषण का जिम्मेदार बताया गया है। वही अध्याय में बताया गया है कि फोटो में एक युवक ध्वनि प्रदूषण की वजह से अपने कान बंद कर रहा है। Social Media users ने photo हटाने के लिए एक Online याचिका भी दायर की है।

इस संबंध में प्रकाशक हेमंत गुप्ता ने Social Media पर बयान दिया कि वे जल्द ही छठीं कक्षा के विज्ञान बुक से फोटो को हटा देंगे। वही हेमंत गुप्ता का ये भी कहना है कि बुक के पेज नंबर 202 में यह फोटो है। यदि किसी की भावनाओं को इससे आहत पहुंचती है तो हम माफी मांगते हैं।

वही इसी वर्ष अप्रैल महीने में सोनू निगम ने अजान पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि मुझे हर सुबह अजान की आवाज के साथ जगना पड़ता है। मस्जिदों में प्रार्थना के लिए अजान होती है। जिसके लिए लाउडस्पीकरों का उपयोग किया जाता है। सोनू निगम के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था ।

Desk Team