बिग बॉस सीजन 13 खत्म हो चुका है पर इस सीजन में कई ऐसे रिश्ते और जोड़ियां देखने को मिले जो फैंस को अब भी याद आ रहे है। इन्हीं में से एक है सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की जोड़ी, जिन्हे एक बार फिर साथ देखने के लिए, इनके फैंस बेताब है।
.jpg)
बिग बॉस खत्म होने के बाद शहनाज़ गिल कलर्स टीवी के नए शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में व्यस्त हो गयी है पर उनका दिल भी सिद्धार्थ के बिना नहीं लग रहा है। हाल ही में शहनाज़ ने लाइव शो के दौरान खुलासा किया कि वो सिद्धार्थ के बिना बेहद उदास है और उनका मन नहीं लग रहा है।
.jpg)
बिग बॉस के घर में शहनाज़ गिल को सबसे ज्यादा मस्ती करते हुए देखा जाता था पर इस नए शो में शहनाज़ की एनर्जी काफी कम नजर आ रही है। शो की कंटेस्टेंट अंकिता श्रीवास्तव से बात करते हुए शहनाज़ ने कहा कि उनका दिल तो सिद्धार्थ पर ही है।
.jpg)
स्वयंवर शो ‘ मुझसे शादी करोगे’ के दौरान शहनाज़ ने खुलासा किया कि उनका दिल किसी और लड़के में नहीं लग रहा है। शहनाज़ ये कहती भी नजर आयी हाथ मैं पकड़ सकती थी लेकिन जब मेरे मन में सिद्धार्थ है तो मैं किसी और का हाथ कैसे पकड़ सकती हूं।’
.jpg)
बिग बॉस से बाहर आने के बाद से ही शहनाज़ गिल की करीबी सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के साथ भी देखने को मिली है। हाल ही में शहनाज़ सिद्धार्थ की बहन से भी मिली थी और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
.jpg)
बता दें , हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला शो ‘मुखसे शादी करोगे’ के सेट पर भी पहुंचे थे। उनके आने पर शहनाज़ बेहद खुश हुई थी और सिद्धार्थ को देखकर इतना भावुक भी हो गयी थी कि रो भी पड़ी थी। अब देखना दिलचस्प होगा की दोनों की लवस्टोरी कहां तक जाती है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



