डोनाल्ड ट्रंप का ‘बाहुबली’ और ‘बाजीराव’ अवतार भारत दौरे से पहले ही हुआ वायरल, बने मजेदार मीम्स

Summary :

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत 24 फरवरी सोमवार को आ रहे हैं। भारत में दो दिन डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आ रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत 24 फरवरी सोमवार को आ रहे हैं। भारत में दो दिन डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आ रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए भारत में बहुत तैयारियां की गई हैं। साफ-सफाई तो ऐसे की गई है जिससे उस जगह को पहचान पाना मुश्किल हो गया है। 
यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा हमारे घरों में तब होता है जब मेहमान आने से पहले घरों को चमकाया जाता है। हालांकि ट्विटर यूजर्स ट्रंप के भारत आने से पहले ही वेल्कम मोड में आ गए हैं। ट्विटर पर किसी ने ट्रंप को बाहुबली बना दिया है तो किसी ने रणवीर सिंह के मल्हारी गाने पर उन्हें नाचाता हुआ दिखाया है। चलिए आपको भी इन वायरल ट्वीट्स के बारे में बताते हैं। 
जियो रे बाहुबली…

डोनाल्ड ट्रंप ने इस वीडियो को रीट्वीट किया है और कैप्‍शन में लिखा, भारत में अपने शानदार दोस्तों से मिलने के लिए उत्सुक हूं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल चुका है। लोग बहुत कुछ लिख रहे हैं इस वीडियो के कमेंट सेेक्‍शन में।
आइए आपका इंतजार था….

स्वागत है आपका…

स्वागत है भारत में आपका

प्यार है हमें आपसे…

भारत तैयार है आपके स्वागत के लिए….

स्वागत

भारत दौरे पर 24-25 फरवरी के लिए ट्रंप आ रहे हैं। इस दौरान ट्रंप की पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जैरेड भी होंगे। गुजरात के अहमदाबाद में ट्रंप सबसे पहले पहुंचेंगे। वहां पर एक भव्य रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वह हिस्सा लेंगे। उसके बाद नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम अहमदाबाद में होगा। मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन उसके बाद ट्रंप करेंगे। 

Desk Team