शाहरुख खान 2023 में अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ ने धमाकेदार कमाई कर कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे। किंग खान के लिए साल 2023 बहुत ही खास रहा है। वहीं अब शाहरुख खान इन दिनों अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मैच को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी खुलासा कर दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इन तीन हिट फिल्मों के बाद ब्रेक क्यों लिया।
- शाहरुख खान 2023 में अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त रहे हैं
- बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ ने धमाकेदार कमाई कर कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए
किंग खान की अपकमिंग फिल्म
शाहरुख खान के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर वापस देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो की जल्द ही खत्म होने वाला है। हाल ही में शुक्रवार को स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में शाहरुख ने खुलासा किया कि वह जून में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि तीन फिल्मों के बाद उन्होंने इसलिए ब्रेक क्योंकि वह थोड़ा आराम करना चाहते थे।
View this post on Instagram
शाहरुख खान इस महीने शुरू करेंगे शूटिंग
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगा कि मैं इन तीनों फिल्मों के बाद थोड़ा आराम कर सकता हूं। इतनी मेहनत के बाद बॉडी को आराम तो चाहिए होता है। मैंने इस बार केकेआर टीम से भी कहा था कि इस बार सारे मैच देखूंगा। सौभाग्य से मेरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग अब अगस्त या जुलाई मो होगी… हम जून का प्लान बना रहे हैं तो जून से शुरू होगी। इसलिए मैं सारे मैच देख पा रहा हूं। कोलकाता आना मुझे अपने घर आने जैसा लगता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे लिए यहां रहना जरूरी है, इसलिए मैं अपने काम के अनुसार चलता हूं।’
View this post on Instagram
शाहरुख खान के बारे में
किंग खान सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्म ‘पठान’ में साथ काम कर चुके हैं, जो पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान ने अपकमिंग फिल्म के नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।


Download Android App
Download iOS App



