इस कपल ने शादी के बाद खिंचाई ‘मन्‍नत’ के बाहर तस्वीर, कुछ इस अंदाज़ में दिया शाहरुख खान ने जवाब

Summary :

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के जरिए आए दिन मैसेज और ढेर सारा प्यार देते रहते हैं।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के जरिए आए दिन मैसेज और ढेर सारा प्यार देते रहते हैं। शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जीरो के प्रमोशन में बिजी हैं और वह इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। शाहरुख खान अपनी फिल्म से जुड़े पोस्ट ट्विटर और इंस्टा पर शेयर कर रहे हैं।

इस फैन कपल को शाहरुख ने किया खास मैसेज

शाहरुख खान ने इस बार कुछ अलग हट के किया है। बता दें कि शाहरुख खान ने अपने एक फैन कपल को ट्विटर पर जवाब दिया है। दरअसल इस फैन कपल ने अपने जीवन का खास पल शाहरुख खान के बंगले मन्नत के आगे तस्वीर खिंचवा कर मनाया था। इसी दौरान इन कपल को शाहरुख दिखार्ई भी दिए और उन्होंने इन दोनों को वेव भी किया।

इस फैन कपल ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीर की पोस्ट

बस फिर क्या था इस कपल का तो दिन ही बन गया था। अपने पसंदीदा स्टार के साक्षात दर्शन होने के बाद इस कपल ने घर के सामने तस्वीर खींची और उसे अपने ट्विट अकाउंट पर शेयर की।

इसके साथ ही शाहरुख खान को उस पोस्ट में टैग भी कर दिया। वहीं जब शाहरुख ने यह पोस्ट देखा तो उन्होंने कपल को रिप्लाई किया। शाहरुख खान ने कपल की पोस्ट पर लिखा- गॉड ब्लेस यू।

बता दें कि फैन ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-हमें पता है एसआरके आपने हमें देखा भी और वेव भी किया। शुक्रिया सर, शुक्रिया हमारा दिन और भी स्पेशल करने के लिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कपल ने इससे पहले भी अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और उसमें शाहरुख खान को टैग करते हुए बताया था कि वह बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं।

कपल ने अपने इस पोस्ट में लिखा था-एसआरके हम दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। आपका आशीर्वाद और प्यार चाहिए। आपका रिप्लाई ही हमारे लिए ऐसा होगा जैसे कि आप हमारी शादी में आए। शाहरुख खान ने ऐसे में अपने इन दो फैंस का दिल कुछ इस अंदास में रखा था।

Desk Team