शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Shahrukh khan and Deepika Padukone) स्टारर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) जहाँ अबतक बॉक्सऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही हैं इसके गाने से लेकर फिल्म के एक्शन तक लोगो का मन बेहद जीत रहे हैं। और इन सब से फिल्म का एक गाना ‘झूमे जो पठान’ तो लोगो की ज़ुबान से उतरता नहीं दिखाई दे रहा हैं। तो यही लगता हैं अब इस गाने का खुमार हमारे खेल जगत को भी चढ़ चुका हैं।

वीडियो पर क्या बोले शाहरुख खान

हाल ही में बॉलीवुड मेगास्टार ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के एक वायरल ‘झूम जो पठान’ वीडियो पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसमे भारतीय क्रिकेटरों विराट कोहली और रवींद्र जडेजा द्वारा ‘झूमें जो पठान’ गाने पर डांस कर पूरे इंटरनेट पर तहलका मचाया जा रहा हैं और ठीक इसके एक दिन बाद, बॉलीवुड के बादशाह SRK ने खुद वायरल क्लिप पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दोनों क्रिकेटर्स के डांस मूव्स की तारीफ करते हुए शाहरुख ने ट्वीट किया, “वे इसे मुझसे बेहतर कर रहे हैं !! इसे विराट और जडेजा से सीखना होगा!”
They are doing it better than me!! Will have to learn it from Virat And Jadeja!!! https://t.co/q1aCmZByDu
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 14, 2023
खेल जगत के काबिल क्रिकेटर विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की ‘झूमें जो पठान’ के हुक स्टेप की नकल करते हुए देखा गया था। दरअसल दोनों क्रिकेटर्स टेस्ट मैच के दौरान अपनी टीम के कुछ साथियों का मैदान में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे। और फिर वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसमें कई लोगों और उनके फैंस ने दोनों की तारीफ की
पठान और डीडीएलजे में कौन सी हैं बेमिसाल
.jpg)
फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) की रिलीज उन सभी फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी जो अपने सुपर स्टार का लगभग 4 साल से शाहरुख (Shahrukh khan) को सिल्वर स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे थे और फिल्म पठान से SRK ने उन सभी चाहने वालो को इतना बड़ा तोहफा दिया। ऐसे ही लगभग 28 साल पहले रिलीज हुई किंग खान की एक और फिल्म जिसने सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचाया था वो फिल्म थी, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ अभी भी वैलेंटाइन के मौके पर ‘पठान’ के साथ थिएटर पर चल रही हैं। और यह किसी भी अभिनेता के लिए एक बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है की उनकी फिल्म को इतने सालो बाद भी दर्शको का इतना प्यार मिल रहा हैं।

इसी बीच आज ‘आस्क एसआरके सेशन’ के दौरान भी, अभिनेता ने पठान और डीडीएलजे के बीच अपनी पसंद का खुलासा किया था जिसमे फैंस ने उनसे कई सवाल कर कई बातें जानी। आस्क एसआरके सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से उनकी पसंद के बारे में भी पूछा, जिसके जवाब में शाहरुख ने कहा, वेलेंटाइन डे के दिन तो पठान डे होना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



