बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान हमेशा से ही लाइमलाइट में रहते हैं। उनके लाइमलाइट में रहने की वजह बहुत सारी होती हैं। शाहरुख कुछ भी बोलने से डरते नहीं हैं जो भी उन्हें गलत लगता है उसके बारे में वह सोशल मीडिया पर या फिर मीडिया के सामने आकर बोल देते हैं।
आजकल शाहरुख खान अपनी आनेवाली फिल्म के प्रोमोशन के लिए बिजी हैं। शाहरुख खान की फिल्म जब हैरी मेट सेजल की प्रोमोशन के लिए वह हर जगह घूम रहे हैं। शाहरुख अपनी फिल्म के लिए जयपुर गए हुए है। पहले भी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं कि वह गाइड बन गए हैं।
शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद ही फाटो को शेयर किया है कि वह जयपुर में हैं। अब जो फोटो शेयर करी हैं शाहरुख ने उसमें शाहरुख सोने की थाली में खाना खाते नजर आ रहे हैं।
रेस्तरां में शाहरुख शाही अंदाज में पहुंचे और वहां उनका पूजा की थाली के साथ स्वागत किया गया। उन्हें तिलक लगाया गया और पगड़ी, राजपूताना तलवार भी दी गई।
इस अवसर पर राजस्थानी लोक गायकों ने ‘डॉन’ स्टार के कुछ गानों को राजस्थानी अंदाज में गाया।
उन्होंने सोने की थाली में दाल-बाटी और चूरमा खाया। शाहरुख ने कहा, ”मैंने दाल-बाटी के बारे में सुना था। यह शानदार है। यह बहुत स्वादिष्ट है। मेरा यह पहला अनुभव था। अब, मैं कम से कम तीन महीने में एक बार यहां जरूर आया करूंगा।”
अपनी आनेवाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन में बिजी सुपरस्टार शाहरुख खान जयपुर में राजस्थानी थाली का आनंद उठाते नजर आए।
शाहरुख ने यहां राजस्थानी रेस्तरां में राजस्थान की विशेष थाली का आनंद लिया। यह पहली बार है, जब शाहरुख ने राजस्थान के पारंपरिक भोजन का लुत्फ उठाया।



Download Android App
Download iOS App










