बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान बीते कुछ समय से बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से दूर है और फिल्म जीरो के बाद से शाहरुख़ ने कोई नयी फिल्म साइन नहीं की है। बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख़ खान की लगातार तीन फ़िल्में फ्लॉप रही है। फैन , जब हैरी मीट सेजल और अब जीरो , इन तीनों फिल्मों ने शाहरुख़ के स्टारडम पर सवाल खड़े कर दिए है।
इसी बीच खबर आयी थी की शाहरुख़ खान साउथ के प्रोजेक्ट में काम करने वाले है और बॉलीवुड में चर्चा है कि दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म थालापैथी 63 में शाहरुख़ खान खलनायक का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
यह रोल उनके अन्य कैमियो की तरह का नहीं होगा और वह फिल्म में मुख्य विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे। उनका रोल फिल्म में 15 मिनट से ज्यादा का होगा जिसमें वे विजय से भिड़ते नजर आएंगे।
कहा जा रहा है कि फिल्म मेकर्स को इस रोल के लिए बॉलीवुड से किसी लीडिंग एक्टर की तलाश थी। बाद में इस रोल के लिए शाहरुख को अप्रोच किया गया और उन्होंने फिल्म में काम करने की हामी भर दी। उनका शूट करीब 4-5 दिनों का होगा।
अभी इस बारे में विचार चल रहा है कि सीन की शूटिंग चेन्नई या मुंबई में होगी, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। चर्चा है कि शाहरुख अपने दोस्त सलमान खान की दबंग 3 में भी एक कैमियो रोल प्ले करेंगे।
अब देखन दिलचस्प होगा की शाहरुख़ खान इस फिल्म से अपना स्टारडम वापस पाते है या नहीं पर उनके इस कदम से ये जरूर दिख रहा है की वो अब काफी सोच समझ कर ही कोई फैसला लेंगे। बीते दिनों उन्होंने अपनी फिल्म जीरो की असफलता पर निराशा भी जाहिर की थी।
इन दिनों शाहरुख़ खान क्रिकेट के महाकुम्भ आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करते नजर आ रहे है। भले ही उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर ना चल रही हो पर उनकी टीम मैदान पर खूब चल रही है।


Download Android App
Download iOS App









