किसानों को मिल रहा है एमएसपी से 20 प्रतिशत कम : रणदीप सुरजेवाला

Summary :

NULL

नई दिल्ली : कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि 2014 के चुनाव में भाजपा ने किसानों को लागत से 50 प्रतिशत अधिक देने का वादा किया था लेकिन अब उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से भी 20 प्रतिशत कम दाम मिल रहा है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ”2014 में वादा था किसान को फ़सल की क़ीमत = लागत +50 प्रतिशत देने का। अब एमएसपी से 20 प्रतिशत कम मिल रहा है। ” उन्होंने आरोप लगाया कि यह किसानों के साथ ”मोदी जी का अन्याय” है।

Desk Team