बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लंबे समय से पर्दे पर दिखाई नहीं दिए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ की दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी कुछ सालों पहले ओटीटी पर डेब्यू किया था लेकिन बतौर एक्टर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर। शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ओटीटी के लिए कई प्रोजेक्ट बनाए।

शाहरुख खान फिल्म ‘जीरो’ के बाद ‘पठान’ में काम कर रहे हैं। दोनों फिल्मों के बीच खासा गैप है। ऐसा नहीं है कि कोरोना महामारी के बीच लगे लॉकडाउन में एक्टर शांति से बैठे हैं। खबर है कि ‘पठान’ फिल्म के रिलीज होते-होते शाहरुख कुछ नए प्रोजेक्ट्स ओटीटी पर दिख सकते हैं।

अब आ रही लेटेस्ट खबरों की मानें तो शाहरुख खान के फैंस इस साल के आखिर तक फैंस को डबल ट्रीट दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान लॉकडाउन में अपना समय कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट फाइनल करने में लगा रहे हैं। हालांकि इन प्रोजेक्ट्स को वे प्रोड्यूस करेंगे। किंग खान जल्द ही अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तले कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट रिलीज कर सकते हैं। आपको बता दें कि रेड चिलीज पहले ही बार्ड ऑफ ब्लड, क्लास ऑफ 83 और बेताल जैसी वेब सीरीज और फिल्में बना चुका है।

माना जा रहा है कि पठान रिलीज होने से पहले ही रेड चिलीज बैनर तले बने प्रोजेक्ट्स ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हो सकते हैं। अब ये क्या होंगे और इनकी कहानी क्या होगी? इस बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि SRK के फैंस को तो गुड न्यूज मिल ही गई है। बात करें शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की तो SRK अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर खासे चर्चा में हैं।


Download Android App
Download iOS App



