90 के दशक का सबसे लोकप्रिय
धारावाहिक शक्तिमान जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाला है। दिग्गज एक्टर मुकेश
खन्ना ने खुद इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। जिसके बाद आए दिन कई एक्टर्स के नाम इस
प्रोजक्ट्स से जुड़ते रहे। अब ताजा नाम एक्टर रणवीर सिंह का आया है। खबरों की
मानें तो फिल्म की टीम ने रणवीर को शक्तिमान के लिए अप्रोच किया है।
1997 की मशहूर धारावाहिक
शक्तिमान की वापसी को लेकर मुकेश खन्ना ने इसी साल फ़रवरी में एलान किया था कि वे अब इस किरदार को बड़े पर्दे पर लाने जा
रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में फिल्म का टीजर भी दिखाया था। मुकेश खन्ना ने
वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “मैं लेट हो गया हूं आपको बताने में, क्योंकि ये खबर वायरल हो चुकी है कि हम शक्तिमान फिल्म बना रहे हैं। फिर भी
मेरा ये फ़र्ज़ बनता है कि मैं आपसे कहूं कि जो मैंने वादा किया था, वो पूरा कर दिया है। शक्तिमान फिल्म की आज
घोषणा हो गई।”
एक मीडिया रिपोर्ट
के अनुसार, रणवीर को ‘शक्तिमान‘ में सुपरहीरो की भूमिका निभाने की पेशकश की गई है। खबरों की मानें तो उन्होंने
फिल्म का हिस्सा बनने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, अभिनेता ने अभी तक इस प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है। वहीं, मेकर्स को भी
लगता है कि रणवीर सुपरहीरो के कैरेक्टर में करिश्मा कर सकते हैं।
स्पाडर मैन के
मेकर्स बनाएंगे फिल्म-
आपको बता दें कि
300 करोड़ बजट की इस फिल्म को स्पाडर मैन के मेकर्स बना रहे हैं। लेकिन मुकेश
खन्ना के अनुसार फिल्म का डायरेक्शन कोई भारतीय ही करेगा और शक्तिमान बिल्कुल देसी
होगा। शक्तिमान तीन हिस्सों में बनेगी। एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते हुए मुकेश
ने बताया था कि, “कई सालों बाद यह प्रोजेक्ट मेरे हाथ आया है।
लोग मुझे ‘शक्तिमान 2′ बनाने के लिए कहते थे।
मैं ‘शक्तिमान‘
को टीवी पर वापस नहीं
लाना चाहता था। मैंने सोनी पिक्चर्स के साथ हाथ मिलाया है। यह एक बड़ी फिल्म है, जो कम-से-कम 300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी।”
शक्तिमान भारत का
पहला सुपरहीरो था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। बात रणवीर सिंह की करें तो
वो वर्सेटाइल एक्टर है और हर तरह के किरदार को निभाने में पूरी तरह सक्षम भी है। ऐसे
में रणवीर को सुपरहीरो की भूमिका में देखना इनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम
नहीं होगा।


Download Android App
Download iOS App







