छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों खूब टीआरपी बटोर रहा हैं। दरअसल शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स आते ही रहते हैं। बिग बॉस के घर में आए दिन नए-नए रिश्तें बनते हुए दिखाई देते है। कही दोस्ती बनपति हुई नजर आती हैं तो कही दुश्मनी। वही बिग बॉस के घर में प्यार का रंग भी खूब चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा हैं। और ये रंग किसी और पर नही बल्कि शालीन भनोट और टीना दत्ता पर चढ़ा हैं।

दरअसल यह बात तो सभी जानते है की शालीन भनोट की पहले भी शादी हो चुकी है। और उनका एक बेटा भी हैं। लेकिन वाइफ के साथ उनका तलाक हो चूका हैं और दोनों अब हमेशा के लिए अलग हो गए हैं। लेकिन इन सब से हटकर अब शालीन की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने एक चौकाने वाला बयान दे दिया हैं। दरअसल दिलजीत ने बिग बॉस में शालीन और टीना के बीच बढ़ रही नजदीकियों पर अपना बयान दिया हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कई बातें कही हैं।

दरअसल एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में दलजीर कौर ने कहा, ‘मैं अभी दुबई होकर आई हूं। यहां पर मेरा खूबसूरत घर है और यहीं चीज मैं शालीन के लिए उम्मीद करती हूं। मैं चाहती हूं कि शालीन का भी घर बसे। उनके भी बच्चे हों। जेडन मेरे साथ रहता है, तो उन्होंने जेडन को कुछ टाइम के लिए मिस किया होगा। वह एक्सपीरियंस करे,वह यंग हैं। वह फिर से फादरहुड का एक्सपीरियंस लें और लाइफ उन्हें फिर वो मौक दे चाहें वो टीना हो, लेकिन मुझे इस बारे में पता नहीं है, हो सकता है कि उन्हें रियल में प्यार हो गया हो।

दलजीत कौर ने आगे कहा, ‘शायद ना भी हुआ हो। वह शायद ऐसा गेम के लिए ये सब कर रहे हो। खैर, ये तो टाइम बताएगा, लेकिन चाहें वो टीना हो या फिर कोई भी हो। एक्स वाइफ के तौर पर मैं चाहती हूं कि वह सेटल हो जाएं। अभी वह सिंगल हैं और रिलेशनशिप करना उनका अधिकार है। वह किसी के साथ भी कर सकते हैं। अब उनकी जिंदगी में मेरी कोई जगह नहीं है’

जब दलजीत कौर से पूछा गया कि दोनों के रिलेशनशिप को लोग फेक बता रहे हैं। आप इसे किस तरह देखती हैं, तो इसके जवाब में वह कहती हैं, ‘मैं तो बिग बॉस नहीं देख रही हूं, तो मुझे पता नहीं है। मैं चाहती कि वह शादी करें, उनके बच्चे हों। मुझे लगता है कि जब रिश्ता टूटता है, तो दो घर बन जाते हैं।

एक ही घर के दो टुकड़े हो जाते हैं। अगर दो अच्छे घर हों, तो बच्चे को एक नहीं, दो अच्छे घर मिलने चाहिए’ वही अब दिलजीत कौर का यह बयान उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। और इस तरह के स्टेटमेंट सुनने के बाद वो एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



