बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इन दिनों किंग खान मच-अवेटेड फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जान अब्राहम लीड रोल में हैं। हाल ही में पठान का पहला सॉन्ग बेशरम रंग रिलीज हुआ है जिसमें दीपिका पादुकोण का बोल्ड लुक देखने को मिला है।

मगर सॉन्ग के आते ही ये बायकॉट गैंग के निशाने पर आ गया है। बायकॉट गैंग को एक्ट्रेस दीपिका का लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया है और ट्रोलर्स उनके गाने को कॉपी बता रहे हैं। हालांकि इसी बीच मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने बॉलीवुड फिल्मों के बुरे फेज और शाहरुख खान स्टारर पठान को लेकर बात की।

साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन हाल ही में दिग्गज एक्टर कमल हासन, बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौल, गौतम वासुदेव, मेनन, स्वप्ना दत्त और लोकेश कनगराज के साथ एक राउंड टेबल डिस्कशन में शामिल हुए थे। इस दौरान सुकुमारन ने शाहरुख खान की पठान को लेकर जमकर तारीफ की। साथ ही एक्टर ने अपने बयान में बायकॉट बॉलीवुड के इस फेज के खत्म होने की बात कही।

वैसे किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं एक्टर्स तक उन्हें फैन है। वहीं अब सुकुमारन की बातों से ऐसा लगा है कि वो भी किंग खान की फैन लिस्ट में शामिल है। क्योंकि उनका मानना है कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान बॉलीवुड के सूखे को खत्म कर देगी। बॉलीवुड का डल फेज पठान की रिलीज के साथ ही खत्म हो जाएगा।

दरअसल, राउंड टेबल डिस्कशन के दौरान जब होस्ट ने पैन इंडिया हिट फिल्मों के बारे में बात करते हुए बॉलीवुड फिल्मों के बुरे हाल पर चुटकी ली तो सुकुमारन ने उनकी बात को बीच काटते हुए कहा, ‘यह सिर्फ एक फेज है, जिसे एक बड़ी हिट’ खत्म कर देगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक समय था जब साउथ के लोग इस बात से हैरान थे कि बॉलीवुड की भारतीय और विदेशी बाजारों पर इतनी मजबूत पकड़ है।

इसी के साथ उन्होंने ने शाहरुख को बॉलीवुड के लिए सेवियर बताते हुए कहा, ‘अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है जब हमने टेबल सेट किया है और सोचा है, ‘वे यह कैसे कर रहे हैं? हिंदी सिनेमा इसे कैसे क्रैक कर रहा है? वे इतने बड़े इंटरनेशनल मार्केट को खोलने में कैसे कैपेबल हैं? और वह बहुत पहले की बात नहीं है। मैं मध्ययुगीन युग के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। तो यह मेरा मानना है कि यह बस एक फेज है। एक बड़ी हिट होगी और शायद यह पठान है।’


Download Android App
Download iOS App



