‘बिग बॉस सीजन 13′ से गजब की पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी शहनाज गिल कई दिनों से सोशल मीडिया से दुरी बनाये हुए है। मालूम हो कुछ दिन पहले ही शहनाज गिल ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके बताया था कि वो पोस्ट पर्सनल नहीं, बल्कि एक ऐड वीडियो था। खैर, शहनाज बिजी ही सही, पर उनके फैंस हैं ना। जी हां, शहनाज के फैंस के होते हुए भला सोशल मीडिया पर उनकी कमी कैसे महसूस हो सकती है। तो बस फिर क्या था लोगों ने करा दी उनकी एक अनदेखी फोटो वायरल।

शहनाज की अनदेखी फोटो
दरअसल, सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की बचपन की एक बेहद क्यूट सी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इतना ही नहीं इस तस्वीर में एक्ट्रेस को एक बार में पहचान पाना मुश्किल हो गया है। उनकी इस फैमिली फोटो में शहनाज अपने पापा की गोद में बैठी दिख रही है, जबकि उनका छोटा भाई शहबाज उनकी मां की गोद में बैठे हुए हैं।
Shehnaaz Gill new childhood pic #SHEHNAAZGILL pic.twitter.com/iM6ZUF91V5
— Supreet (@Supreet_99) February 27, 2022
ब्लू डेनिम जींस और नीले रंग के बंद गले के स्वेटर में शहनाज गिल की ये तस्वीर देखते ही बनती है। वैसे यह कहना कुछ गलत नहीं होगा एक्ट्रेस बचपन से ही काफी ज्यादा क्यूट हैं। पंजाबी एक्ट्रेस के चेहरे पर एक मासूमियत है, जो आज भी बरकरार है।

गौरतलब है, शहनाज गिल अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। अभी कुछ समय से ही शहनाज पब्लिकली कम नजर आ रही हैं। वैसे इस बात में कोई शक नहीं शहनाज गिल को लोग इस कदर पसंद करते हैं कि अगर वो एक हफ्ते के लिये भी सोशल मीडिया से गायब रहें, तो फैंस को उनकी चिंता सताने लगती है। वहीं शहनाज अपने हर लुक में कयामत ढाती हैं तभी उनकी हर एक तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।


Download Android App
Download iOS App



