2 सितंबर 2021 का वो दिन जब दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और अपनी कथिक गर्लफ्रेंड शहनाज गिल को छोड़कर इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए चले गए थे। एक्टर के अचानक निधन से पूरे देश में शोक की लहर छा गई थी। सिद्धार्थ के निधन का सबसे ज्यादा दुख उनकी मां और शहनाज गिल को हुआ था।

सिद्धार्थ शुक्ला के इस दुनिया से चले जाने के कई महीनों तक वह दोनों ही इससे उबर नहीं पाईं। हालांकि अब चीज़े धीरे-धीरे पटरी पर वापस लौट रही हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया है। तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

शहनाज पहुंची शिल्पा के शो पर…
दरअसल, शहनाज गिल एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के आगामी चैट शो ‘शेप ऑफ यू’ का हिस्सा बनी इस शो में उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। शिल्पा के शो का ट्रेलर जारी कर दिया गया है इस दौरान शहनाज़ ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आई। वहीं शो के ट्रेलर में देखा जा सकता है शहनाज ने अपने दिवंगत और सबसे करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए कहा कि, सिद्धार्थ मुझे हमेशा मुस्कुराते हुए देखना चाहते थे।
गौरतलब है, फैंस इस क्यूट सी जोड़ी को सिडनाज कहकर पुकारते थे। दोनों एक दूसरे के करीब ‘बिग बॉस 13’ के घर में आये थे, जब दोनों ही शो का हिस्सा थे। हालांकि, उन्होंने कभी भी आधिकारिक तौर पर एक कपल होने की बात स्वीकार नहीं की थी। सिद्धार्थ साल 2020 में इस रियलिटी शो के विनर बने थे।

बता दें, सिद्धार्थ के आकस्मिक निधन के बाद शहनाज गिल उन्हें हर एक खास पल में याद करने से चूकती नहीं हैं। एक्टर के निधन के बाद उन्होंने एक सॉन्ग वीडियो के जरिएसिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी थी, जिसका टाइटल ‘तू यहां है’ है। इसके अलावा शहनाज ने ‘बिग बॉस 15’ सीज़न के फिनाले के सेट पर भी शिरकत की जहां उन्होंने एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।


Download Android App
Download iOS App



