कभी अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कुछ ऐसा किया कि सब हैरान रह गये। क्योंकि शिल्पा और अक्षय जिस रिश्ते को लेकर 90 के दशक में खूब सुर्खियों में रहे थे उनका वह रिश्ता लंबे समय तक कायम नहीं रह सका। उसके बाद से वे एक दूसरे के सामने आने से अक्सर कतराते थे। लेकिन चंद दिनों पहले संपन्न हुए एक अवॉर्ड कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार ने एक दूसरे को गले लगाकर सबको हैरान कर दिया।
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि अक्षय कुमार उस कार्यक्रम में पहली कतार में बैठे थे तभी शिल्पा शेट्टी की इंट्री होती है। अक्षय शिल्पा शेट्टी को नजर अंदाज न कर उन्हें गले लगाते हैं। शिल्पा और अक्षय का एक दूसरे को गले लगाना वहां बैठे लोगों को किसी अजूबे से कम नहीं लगा। शिल्पा के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह इन दिनों रिएलिटी शो सुपर डांस-2 में बतौर जज नजर आ रही हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



