26 जनवरी को जहां देशभर में लोग देशभक्ति में लबरेज होकर गणतंत्र दिवस मना रहे थे वहीं मध्य प्रदेश में कुछ लोग देशभक्ति के बीच देशविरोधी कामों में मशगूल दिखे। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर गांव में गणतंत्र दिवस पर संप्रदाय विशेष के युवकों द्वारा निकाली गई रैली में काला झंडा और पाकिस्तानी झंडा फहराने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसे लेकर कुछ हिंदू संगठनों ने पुलिस चौकी का घेराव कर दिया है। हिंदू संगठनों की मांग है कि काला झंडा फहराने वाले युवकों पर रासुका लगाई जाए। जानकारी के मुताबिक उत्पाती युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भीड़ लगी हुई है।
आपको बता दे कि यहां शुजालपुर इलाके में एक विशेष समुदाय के लो ने बाइक रैली निकाली। सबके हाथों में तिरंगा था लेकिन इस रैली में गद्दारी की एक तस्वीर दिखी। लाल रंग की बाइक पर सफेद कपड़ों में बैठा एक शख्स अपने हाथ में तिरंगा ना लहराकर पाकिस्तान का झंडा लहरा रहा था। जिसने भी ये तस्वीरें देखी वो हैरान रह गया। वतन के साथ गद्दारी की इन तस्वीरों के बीते एक घंटा भी नहीं हो पाया था कि हिंदू संगठनों और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
पुलिस चौकी के सामने कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और थाने का घेराव करके पाकिस्तानी झंडा लहराने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानि रासुका लगाने की मांग की। आरोप ये भी है कि इन लोगों ने बाइक रैली बिना अनुमति के निकाली थी। थाने के बाहर दोनों तरफ के लोगों के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा।
वही थाना शुजालपुर के थानाध्यक्ष दिनेश प्रजापति ने जी मीडिया को बताया कि 26 जनवरी के उपलक्ष्य में कुछ लोगों द्वारा अपनी रैली निकाली गई थी जिसमें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ कुछ और प्रकार का झंडा लहराया जा रहा था। जिसकी हम जांच करेंगे कि किस प्रकार का झंडा था। कुछ लोगों द्वारा आपत्तियां आई हैं कि इन लोगों ने कोई अलग प्रकार का झंडा लहराया है। इस बात का हम परीक्षण करेंगे। इस मामले में हमने फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे जानकारी ली जा रही है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



