शिल्पा शेट्टी एक अभिनेत्री होने के साथ ही हमारे देश के महिलाओं की फिटनेस आइकॉन भी हैं। फिटनेस का जुनून उन पर किस कदर सवार है यह उनके साथ काम करने वालों से मालूम है। दरअसल, हाल ही में सोनी टीवी के ‘सुपर डांसर चैप्टर 2’ के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शो की जज गीता कपूर और अनुराग बसु ने बताया कि शिल्पा उन लोगों को खाने नहीं देती हैं।
शिल्पा अपनी फिटनेस को ध्यान देते हुए खुद तो कम खाती ही थीं साथ ही दूसरों को भी कम खाने देती थी। इसीलिए जब अनुराग और गीता शिल्पा के साथ बच्चों का ऑडिशन ले रहे थे तो खाने के वक्त उनकी नजरों से दूर हो जाते थे, जिससे शिल्पा की नजर उनकी प्लेट पर न पड़े।


Download Android App
Download iOS App




