करवा चौथ 2020 को कई बॉलीवुड सितारों ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। स्टार्स ने करवा चौथ की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा करी हैं। सेलेब्स ने इस व्रत को पूरी परंपराओं के साथ निभाया है। इसके बाद से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। हाल ही में एक वीडियो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी शेयर किया है,जिसमें वो अपने पति राज कुंद्रा के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में साथ में यह कपल करवा चौथ सेलिब्रेट कर रहा है।

दो वीडियो किए शेयर
शिल्पा शेट्टी ने करवा चौथ सेलिब्रेशन के दो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। पहले वीडियो में वो अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर और अन्य कई महिलाओं के साथ कथा और पूजा करती हुई दिखीं,जबकि दूसरे वीडियो में शिल्पा शेट्टी चांद का दीदार करने के बाद छननी से अपने पति राज कुंद्रा को देखने के बाद उनका आशीर्वाद लेकर अपना करवा चौथ का व्रत खोलती हैं।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पूजा की वीडियो को साझा करके लिखा,पूजा और कथा के बाद केसी गैंग के साथ हमारी पारंपरिक फोटो। कहना ही होगा कि ये साल थोड़ा अलग रहा,परंतु हम सभी ने टेस्ट कराया था और हम सभी खुश चेहरों और खुले मुंह के साथ निगेटिव पाए गए थे। साथ ही उन्होंने सुनीता कपूर को धन्यवाद किया।

चांद का दीदार करते हुए शिल्पा…
इसके अलावा अभिनेत्री ने एक और वीडियो साझा किया है,वीडियो में वो अपना करवाचौथ का व्रत खोल रही हैं। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा,आज का दिन उस शख्स के नाम रहा जो सही मायनों में इस बात का प्रतिनिधित्व करता है कि एक पार्टनर को कैसा होना चाहिए। उन्होंने मेरे साथ फास्ट रखा,वो मरे साथ हर अच्छे और बुरे वक्त में खड़ा रहा और हर तरह से जिंदगी को खूबसूरत बनाया। शुक्रिया इन सबके लिए राज,मैं तुमसे प्यार करती हूं।


Download Android App
Download iOS App



