फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर चर्चा में है पर इस बार वो अपने किसी टीवी शो के लिए नहीं बल्कि कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़ने की वजह से सुर्ख़ियों में है। शिल्पा शेट्टी करोड़ों की मालकिन है पर पैसों के विवाद में कोर्ट के चक्कर फैंस को अटपटे लग रहे है।
अभी तक की जानकारी के अनुसार पता चल है कि एक ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर परहद आमरा ने पैसों के लेनदेन में हुए विवाद पर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है जिस वजह से शिल्पा शेट्टी , उनकी बहन शमिता शेट्टी और माँ सुनंदा शेट्टी को कोर्ट में पेश होना पड़ा।
ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर परहद आमरा ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है की शिल्पा शेट्टी के स्वर्गीय पिता ने उनसे 21 लाख रुपये कर्ज लिया था और अब शिल्पा का परिवार इस बात को मानने से इंकार कर रहा है।
इसी कर्ज को लेकर विवाद अब और बढ़ गया है शेट्टी परिवार 29 जनवरी को सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रोपराइटर की शिकायत है की शिल्पा के पिता ने साल 2015 में 21लाख रूपए का कर्ज लिया था और ये रकम उन्होंने बिज़नेस में इन्वेस्ट करने के लिए ली थी।
पैसे की रकम ब्याज समेत साल 2017 में लौटाई जानी थी लेकिन 2016 में सुरेन्द्र की मौत हो गई । इसके बाद शेट्टी परिवार ने कर्ज लेने की बात से इनकार कर दिया।
आमरा ने बताया की शिल्पा के पिता सुरेंद्र से उनके रिश्ते बेहद अच्छे थे और इसलिए उन्होंने सुरेंद्र शेट्टी के मांगने पर जुलाई 2015 में उनकी मदद के लिए उन्हें पैसे दिए थे। आमरा का कहना है कि सुनंदा और उनकी बेटियां इस बिजनस में पार्टनर थीं।
परहद आमरा ने बताया है की बिज़नेस में पार्टनर होने की वजह से सुरेंद्र की पत्नी सुनंदा और उनकी बेटियां कर्ज के बारे में जानती थी और उन्हें ये भी पता है ये पैसा तीन किश्तों में दिया गया था। ये रकम सुरेन्द्र की कंपनी के नाम चेक के जरिए दी गयी थी।


Download Android App
Download iOS App









