बॉलीवुड की फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी अपने खास अंदाज के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है। लंबे वक्त से फिल्मों से दूरी बनाए हुए अभिनेत्री एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इस दौरान शिल्पा मनाली में फिल्म हंगामा की शूटिंग करने के लिए पहुंची हैं।

अब शिल्पा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,जिसमें एक्टे्रस शूटिंग के लिए रेडी होती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स उन्हें सेनेटाइजर दे रहा है तो वहीं बाकी लोग शिल्पा का मेकअप और हेयर स्टाइल करने में बिजी हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
शिल्पा शेट्टी ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में शिल्पा वादियों के बीच अपना मेकअप और हेयर स्टाइल बनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करके उन्होंने लिखा शूट से पहले हंगामा के सेट पर पहला दिन। सेनिटाइजेशन,क्योंकि सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। वैसे शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं।
बता दें शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। तभी तो अभिनेत्री अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसके अलावा शिल्पा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। वह अक्सर अपने फैंस को योग और एक्सरसाइज वीडियो साझा कर फैंस को योग करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।

वहीं बात अगर शिल्पा की अपकमिंग फिल्म हंगामा 2 की करें तो इस फिल्म में अदाकारा के अलावा परेश रावल और मीजान जाफरी भी मुख्य भूमिका नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा शिल्पा शेट्टी अभिमन्यू दसानी के साथ फिल्म निकम्मा में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



