शिल्पा शेट्टी हॉन्ग कॉन्ग में 24 कैरट ‘गोल्ड की आइसक्रीम’ का लुफ्त उठाते हुई आयी नजर

Summary :

शिल्पा शेट्टी इस उम्र में भी काफी ज्यादा हॉट एंड ग्लैमरस लगती हैं। 43 साल की उम्र में भी शिल्पा को देखकर ऐसा लगता है कि वह दिन पर दिन और ज्यादा

शिल्पा शेट्टी इस उम्र में भी काफी ज्यादा हॉट एंड ग्लैमरस लगती हैं। 43 साल की उम्र में भी शिल्पा को देखकर ऐसा लगता है कि वह दिन पर दिन और ज्यादा निखरती जा रही हैं। उनकी फिटनेस की वजह से आज वह अपने फैंस के लिए एक आइडियल हैं।

https://www.instagram.com/p/BpurGvMB5rX/

अपने फिगर सेहत और योग के लिए शिल्पा शेट्टी की पुरी दुनियाभर में उनकी अपनी एक अलग पहचान है।   1993 में ‘बाजीगर’ से अपना एक्टिंग करियर शुरु करने वाली शिल्पा अभी तक हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में करीब 40 फिल्में कर चुकी हैं।  1994 में ‘आग’ वो पहली फिल्म थी जिसमें शिल्पा लीडिंग रील में थीं।

https://www.instagram.com/p/Bp_eZJOB-FQ/

हांगकांग में परिवार के संग छुट्टियां बिता रही शिल्पा शेट्टी

वहीं शिल्पा शेट्टी इन दिनों हांगकांग में परिवार के संग छुट्टियां बिता रही हैं। शिल्पा अपने फैन्स को जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं।शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 24 कैरेट गोल्ड की आइसक्रीम खाती हुई नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BqCM0UXB3Gn/?utm_source=ig_embed

गोल्ड का कवर होने के चलते आइसक्रीम की कीमत आपको हैरान कर सकती है। शिल्पा का यह वीडियो उन्हें फैन्स के बीच खासा पॉपुलर हुआ है। यही कारण है कि फैन्स वीडियो को देखने के बाद शेयर किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। दरअसल शिल्पा विदेश के आइसक्रीम पार्लर में  मीठा का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BLIaBfIDuMv/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera

वीडियो में देख सकते हैं कि शिल्पा गोल्ड से कवर आइसक्रीम खाती हुई नजर रही हैं। 24 कैरेट गोल्ड के कवर वाली आइसक्रीम की कीमत लगभग 13 डॉलर यानी 948 रुपए बतायी जा रही है। शिल्पा के मुताबिक आइसक्रीम काफी स्वादिष्ट है।

व्हाइट कलर की टी-शर्ट में दिखाई पड़ रहीं शिल्पा वीडियो में कहती हैं कि उन्हें आइसक्रीम खाने के बाद लग रहा है कि पैसा वसूल रहा है। इसके अलावा वह अपने फैन्स को इस खास मीठे के बारे में भी जानकारी देती हैं।

https://www.instagram.com/p/BqEn7TgBtwI/?utm_source=ig_embed

Desk Team