Shilpa Shetty Mumbai Restaurant : शिल्पा शेट्टी का लग्ज़री रेस्टोरेंट ‘Bastian’ जहां एक रात में होती है करोड़ों की कमाई

Summary :

Shilpa Shetty Mumbai restaurant  :  Shilpa Shetty के रेस्टोरेंट की एक रात की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश! लाखों नहीं, करोड़ों में कमाती हैं एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty सिर्फ फिल्मों और फिटनेस के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बिज़नेस के लिए भी जानी जाती हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ अब एक सफल रेस्टोरेंट ओनर भी हैं। हाल ही में उनकी रेस्टोरेंट चेन Bastian की कमाई ने सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा के रेस्टोरेंट की एक रात की कमाई करोड़ों रुपये में होती है कहां है शिल्पा का रेस्टोरेंट? शिल्पा शेट्टी का सबसे मशहूर रेस्टोरेंट Bastian…

Shilpa Shetty Mumbai restaurant  :  Shilpa Shetty के रेस्टोरेंट की एक रात की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश! लाखों नहीं, करोड़ों में कमाती हैं एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty सिर्फ फिल्मों और फिटनेस के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बिज़नेस के लिए भी जानी जाती हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ अब एक सफल रेस्टोरेंट ओनर भी हैं। हाल ही में उनकी रेस्टोरेंट चेन Bastian की कमाई ने सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा के रेस्टोरेंट की एक रात की कमाई करोड़ों रुपये में होती है

कहां है शिल्पा का रेस्टोरेंट?

Shilpa Shetty Mumbai restaurant-Source : Social Media
Shilpa Shetty Mumbai restaurant-Source : Social Media

शिल्पा शेट्टी का सबसे मशहूर रेस्टोरेंट Bastian – At The Top मुंबई में है। यह रेस्टोरेंट दादर इलाके की 48वीं मंजिल पर बना है। यानी यहां से पूरे मुंबई शहर का शानदार नज़ारा दिखता है। रेस्टोरेंट की सजावट बेहद लग्जरी है और इसे खास तौर पर हाई-क्लास कस्टमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह जगह इतनी आलीशान है कि यहां पहुंचना अपने आप में एक एक्सपीरियंस है। बड़ी-बड़ी कारों जैसे Lamborghini, Aston Martin और Rolls Royce में आने वाले लोग यहां डिनर करने आते हैं।

ऐसा क्या है खास इस रेस्टोरेंट में?

Shilpa Shetty Mumbai restaurant-Source : Social Media
Shilpa Shetty Mumbai restaurant-Source : Social Media

‘Bastian At The Top’ सिर्फ खाने की जगह नहीं है, बल्कि यह एक लक्ज़री एक्सपीरियंस देता है। यहां का इंटीरियर बहुत ही स्टाइलिश है, जिसमें 360° व्यू का इंतज़ाम है। अंदर म्यूज़िक, डांस, शानदार लाइट्स और थीम वाली सीटिंग अरेंजमेंट है। मेन्यू में सी-फूड, कंटिनेंटल और इंटरनेशनल डिशेज़ शामिल हैं। यहां के कई कस्टमर्स एक रात में लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। लोग कहते हैं कि यहां सिर्फ खाना नहीं, बल्कि “एक यादगार नाइट आउट” मिलती है।

कितनी कमाई होती है एक रात में?

मीडिया रिपोर्ट्स की खबरों के अनुसार, शिल्पा शेट्टी के इस रेस्टोरेंट की एक रात की कमाई लगभग ₹2 से ₹3 करोड़ तक होती है। वीकडेज़ में करीब ₹2 करोड़ की इनकम होती है। वीकेंड पर यह कमाई ₹3 करोड़ तक पहुंच जाती है। यह रकम किसी बड़ी बॉलीवुड फिल्म की पहले दिन की कमाई जितनी है। सोचिए, सिर्फ एक रात में इतना पैसा कमाना कितनी बड़ी बात है!

कैसे हुआ यह रेस्टोरेंट इतना पॉपुलर?

Shilpa Shetty Mumbai restaurant-Source : Social Media
Shilpa Shetty Mumbai restaurant-Source : Social Media

Shilpa Shetty अपने बिज़नेस पार्टनर के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट को लॉन्च किया था। उन्होंने अपनी पहचान और ब्रांड वैल्यू का फायदा उठाकर इसे एक लक्ज़री ब्रांड बना दिया। यहां हर चीज़ क्लास और क्वालिटी से भरी हुई है।

रेस्टोरेंट की लोकेशन बहुत प्रीमियम है।

Shilpa Shetty Mumbai restaurant-Source : Social Media
Shilpa Shetty Mumbai restaurant-Source : Social Media

इंटीरियर में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। कस्टमर सर्विस और डाइनिंग एक्सपीरियंस वर्ल्ड क्लास है। और सबसे खास – शिल्पा खुद अक्सर रेस्टोरेंट विजिट करती हैं, जिससे फैंस और सेलिब्रिटीज़ भी यहां आने के लिए उत्सुक रहते हैं।

क्या कहा सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में?

सोशल मीडिया पर इस रेस्टोरेंट की कमाई को लेकर खूब चर्चा हुई। जानी-मानी राइटर शोभा डे ने अपने कॉलम में लिखा कि यहां हर टेबल पर लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं गाड़ियाँ Lamborghini और Aston Martin की होती हैं। और रेस्टोरेंट की रात की कमाई ₹2-3 करोड़ तक पहुँच जाती है। उनकी इस बात के बाद यह न्यूज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

कमाई बढ़ाने के पीछे की खास वजहें

इतनी बड़ी कमाई सिर्फ किस्मत से नहीं होती। इसके पीछे कई खास वजहें हैं लक्ज़री लोकेशन – 48वीं मंजिल पर बना यह रेस्टोरेंट मुंबई का पूरा नज़ारा दिखाता है। यहां बॉलीवुड सितारे, बिजनेसमैन और विदेशी मेहमान आते हैं। एक रात में करीब 1400 लोगों को सर्व किया जाता है, जिससे ज्यादा बिक्री होती है।

शिल्पा की ब्रांड वैल्यू

Shilpa Shetty Mumbai restaurant-Source : Social Media
Shilpa Shetty Mumbai restaurant-Source : Social Media

शिल्पा का नाम खुद में एक भरोसा है। लोग उनके फिटनेस और लाइफस्टाइल से प्रेरित होकर यहां आना चाहते हैं। सोशल मीडिया मार्केटिंग इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर लगातार इसके शानदार फोटो और वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन सब कुछ आसान नहीं है हालांकि कमाई के आंकड़े बहुत बड़े हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सारा पैसा शिल्पा के खाते में जाता है।

रेस्टोरेंट चलाने में बहुत खर्चा होता है

स्टाफ की सैलरी , खाना और पेय की लागत ,लाइट, किराया, टैक्स, और लाइसेंस फीस, इवेंट्स और प्रमोशन का खर्च इन सबको घटाने के बाद ही असली मुनाफा निकलता है। साथ ही, कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक 60 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस की खबर भी आई थी। हालांकि इसका असर उनके बिजनेस पर बहुत बड़ा नहीं पड़ा, लेकिन इससे कुछ विवाद ज़रूर खड़े हुए।

शिल्पा शेट्टी सिर्फ एक्ट्रेस नहीं, एक सफल बिजनेस वुमन

Shilpa Shetty Mumbai restaurant-Source : Social Media
Shilpa Shetty Mumbai restaurant-Source : Social Media

शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों में अपना नाम बनाया, फिर फिटनेस में, और अब वह हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में भी छा गई हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और समझदारी से काम किया जाए, तो एक्टिंग के अलावा भी बहुत बड़े मौके हैं। उनका रेस्टोरेंट “Bastian” आज मुंबई का एक लक्ज़री ब्रांड बन चुका है। यहां डिनर करना कई लोगों के लिए एक “ड्रीम एक्सपीरियंस” जैसा है। शिल्पा शेट्टी का यह रेस्टोरेंट दिखाता है कि कैसे एक स्टार अपनी लोकप्रियता और समझदारी से बिजनेस में भी बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है। हर दिन नहीं, बल्कि हर रात करोड़ों की कमाई करने वाला यह रेस्टोरेंट आज भारत में लक्ज़री डाइनिंग का नया चेहरा बन चुका है। शिल्पा शेट्टी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ “फिटनेस क्वीन” या “एक्ट्रेस” नहीं हैं बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं, जो अपने हर कदम से लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

Also Read : Thamma vs Ek Deewane ki Deewaniyat : Box Office पर बड़ा क्लैश, एडवांस बुकिंग में ‘Thamma’ ने जीती पहली बाजी

Sneha Rai