Foreign Girl in Ganga: ऋषिकेश में विदेशी महिला ने बिकिनी पहन लगाई गंगा में डुबकी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Summary :

Foreign Girl in Ganga: सनातन धर्म में गंगा नदी को बेहद पवित्र माना गया है। मां गंगा करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र हैं। गंगा नदी में स्नान करने देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी कई सारी वीडियो देखने को मिलती हैं जिनमें विदेशी श्रद्धालु मां गंगा में डुबकी लगाते नजर आते हैं। लेकिन हाल की वायरल हो रही वीडियो लोगों के बीच बहस का विषय बन गई है। वायरल वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश की बताई जा रही है। जहां लक्ष्मण झूला पुल के पास एक विदेशी महिला विकनी और फूलों की माला पहने गंगा घाट…

Foreign Girl in Ganga: सनातन धर्म में गंगा नदी को बेहद पवित्र माना गया है। मां गंगा करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र हैं। गंगा नदी में स्नान करने देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी कई सारी वीडियो देखने को मिलती हैं जिनमें विदेशी श्रद्धालु मां गंगा में डुबकी लगाते नजर आते हैं। लेकिन हाल की वायरल हो रही वीडियो लोगों के बीच बहस का विषय बन गई है।

वायरल वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश की बताई जा रही है। जहां लक्ष्मण झूला पुल के पास एक विदेशी महिला विकनी और फूलों की माला पहने गंगा घाट में उतरी हुई है। इस वीडियो को एक तरफ जहां पसंद किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर लोग महिला के पहनावे पर सवाल उठा रहे हैं।

Viral Bikini Girl: वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋषिकेश में पवित्र गंगा घाट पर एक विदेशी महिला बिकिनी पहने नजर आ रही है। आखों पर चश्मा, माथे पर तिलक और गले में फूलों की माला पहने महिला ‘ऊं नम: शिवाय’ का जाप कर नदी में उतरती है। नदी में उतरने के बाद गले से माला निकाल कर नदी में फेंकती है और गोते लगाने लगती है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसपर अपनी नराजगी जता रहे हैं। कई लोगों ने इस व्यवहार को असभ्य और आपत्तिजनक भी बताया। वहीं कुछ लोगों ने महिला की तरफदारी करते हुए नदियों में गंदगी फेंकने पर सवाल खड़े किए।

Foreign Girl in Ganga: कमेंट सेक्शन में दो भागों में बंटे लोग

Foreign Girl in Ganga
Foreign Girl in Ganga (Viral Video Screenshot: Social Media)
Viral Video को @VigilntHindutva नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते समय कैप्शन में लिखा गया है, “मां गंगा एक पवित्र नदी है, कोई बीच या स्विमिंग पूल नहीं। सम्मान दिखाएं, सभ्य कपड़े पहनें, बिकिनी नहीं।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 6 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग दो भागों में बटे नजर आ रहे हैं।

पहले वो जो महिला (Ganga River Viral Girl) के बचाव में कमेंट कर रहे हैं और दूसरी तरफ वो जो इसपर नराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बात सत्य है लेकिन इसके अलावा भी गंगा में फ़ेक्ट्रियो का ,शहरों को ,गंदे नालों का अपशिष्ठ डाला जाता है रोज़ इस लड़की को तो हम बोल सकते है लेकिन वहा कुछ नहीं बोल सकते क्योकि उन्ही धन कुबेरों के पैसों से धर्म की रक्षा हो रही है।” तो वहीं दूसरे ने लिखा, “रील बनाने के नाम पर अश्लीलता के लिए उसे भारी सजा मिलनी चाहिए।”

Disclaimer: यह खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: Patna Metro News: पटना की मेट्रो को लोगों ने दिया गुटखे की पीक का तोहफा, लापरवाही और गंदगी का देखें वीडियो

पटना में अभी-अभी नई मेट्रो की शुरुआत हुई है और लोगों ने इसका बहुत बुरा हाल किया है। मेट्रो को इतना गन्दा किया है कि जिसका वीडियो आप देख लेंगे, तो आप भी हैरान रह जाएंगे। आगे पढ़ें…

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।