शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने किया लेम्बोर्गिनी पर डांस, विडियो हुआ खूब वायरल

Summary :

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बॉलीवुड दीवा अपने पति राज कुंद्रा के साथ हिट गाने ‘लेम्बोर्गिनी’ पर डांस स्टेज शेयर करती नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्ख़ियों में है और सोशल मीडिया पर उनके डांस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड दीवा अपने पति राज कुंद्रा के साथ हिट गाने ‘लेम्बोर्गिनी’ पर डांस स्टेज शेयर करती नजर आ रही है।

शिल्पा शेट्टी

ये वीडियो खुद शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और आपको बता दें ये डांस वीडियो शिल्पा शेट्टी परिवार की ही एक शादी के दौरान का है। शादी के दौरान संगीत सेरेमनी पर ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा , ” ”Hahaha… Swag huh! Singing another tune at the sangeet night.” साथ ही उन्होंने इस वीडियो के साथ हैश टैग में laughs #sangeetnight, #happiness, #gratitude, #family, #dance, #love and #memories.” आदि लिखा !

आपको बता दें इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर ऐसे धूम मचाई है की एक ही रात में इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है और अब संख्या 2 लाख पार कर चुकी है। शिल्पा ने इस वीडियो के अलावा शादी के दौरान की कई और तस्वीरें भी शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/BuMhYUPBap1/

शिल्पा शेट्टी

शादी के दौरान शिल्पा शेट्टी संजना बत्रा द्वारा डिज़ाइन पारम्परिक ड्रेस में थी जिसके साथ उन्होंने पिंक रंग की परांदी पहनी थी। इस ड्रेस में शिल्पा शेट्टी बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस तस्वीर के साथ शिल्पा ने कैप्शन दिया , ”Family wedding celebrations begin. In full Punjabi mode. Mehendi ready.”

शिल्पा शेट्टी

इस शादी के मौके पर शिल्पा एके साथ उनकी माँ सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी भी मौजूद थे। ये शादी की सभी तस्वीरें शिल्पा ने बीते शुक्रवार की रात को ही शेयर की है। राज कुंदरा भी इस शादी में शिल्पा के साथ काफी एन्जॉय करते दिखे।
.
शिल्पा शेट्टी

आपको बता दें साल 1993 में फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा और राज कुंदरा का एक नाम विआन राज कुंद्रा है। इन दिनों शिल्पा टीवी डांस रियलिटी शो सुपर डांसर में बतौर जज काम कर रही है।

ऑफिसियल अनाउंसमेंट : जल्द रिलीज़ होगा मिर्जापुर सीजन – 2, देखिये मेकर्स का विडियो

Desk Team