शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के सिलसिले में जेल की सलाखों के पीछे कैद है। उनपर पोर्न फिल्मे बनाने और उसे बेचने का आरोप लगा है। मुंबई पुलिस के हाथ हॉशॉट्स नाम की एक ऐप की जानकारी लगी थी, जिसमें राज कुंद्रा ने भी इंवेस्टमेंट किया था। वह इस ऐप पर पोर्नोग्राफी कॉन्टेंट पोस्ट करते थे। बिजनेसमैन राज कुंद्रा अभी भी पुलिस की हिरासत में हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी ने तीन हफ्तों बाद कुछ समय पहले काम पर वापसी दर्ज की है।

शिल्पा शेट्टी डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ जज करती नजर आती हैं। इसके साथ ही शिल्पा सोशल मीडिया पर भी दोबारा से एक्टिव हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है जो लाइफ की सैडनेस से जुड़ा हुआ है। शिल्पा अक्सर इंस्टाग्राम पर मोटिवेशनल क्वोट्स, मैसेजेज, योग वीडियोज और नोट्स शेयर करती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने खुद की एक फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखी।
इस फोटो में शिल्पा एक योग पोज करती नजर आ रही हैं। शिल्पा लिखती हैं, “हमारी सोच कई चीजें रखती है जो हमारी लाइफ के प्रति चीजों को अप्रोच करना सिखाती है। हम किस तरह अपनी सक्सेस से डील करते हैं या फिर हार से। क्या किसी चीज को जीत लेने से आपकी सोच बदल जाती है या आप बाकी लोगों से बातचीत करने में अलग हो जाते हैं? या फिर आप यह सोचने लगते हैं कि आपकी लाइफ यहीं खत्म हो रही है?”

शिल्पा आगे लिखती हैं कि “अगर आप अपने दिमाग या सोच को कॉन्ट्रोल कर सकते हैं, आसपास हो रही चीजों को देखते हुए जो आपको इमोशनली तोड़ रही हों, तो आप उस दुनिया को डिफाइन कर सकते हैं, जिसमें आप रह रहे हैं। कभी भी हार या जीत को तय मत करने दो, अभी में जियो, सब कुछ टेंपरेरी है, आप भी।” शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में इनकी फिल्म ‘हंगामा 2’ रिलीज हुई है। वह जल्द ही ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



