शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने पिछले कुछ महीनों में काफी दिक्कतों का सामना किया है। राज के गिरफ्तार होने के बाद दोनों की जिंदगी बदल गई। तब ऐसी भी खबरें आईं कि शिल्पा, राज से खफा हैं और दोनों के रिश्ते में अड़चन आ गई है। हालांकि इन सभी खबरों को गलत बताते हुए शिल्पा ने राज के लिए स्पेशल पोस्ट किया है।

शिल्पा ने ये पोस्ट एक खास मौके पर किया है। इस पोस्ट में शिल्पा और राज की 4 फोटोज़ का एक कोलाज है जिनमें दोनों शादी के बंधन में बंधते नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट को देखकर एक बात तो ज़रूर साफ हो गई है कि दोनों का अलग होने के कोई इरादा नहीं है। दरअसल, शिल्पा और राज की शादी को आज 12 साल पूरे हो गए हैं। 22 नवंबर 2009 में दोनों ने शादी की थी। आज अपनी सालगिरह के मौके पर शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें राज, शिल्पा की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं।
फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ’12 साल पहले ये पल…हमने इसे बनाया और वादा किया… उसे पूरा करते रहेंगे, अच्छा समय साथ में बिताते रहेंगे। मुश्किल वक्त प्यार और भरोसे के साथ को सहेंगे। कंधे से कंधा मिलाकर, दिन-ब-दिन♥।12 साल और गिनती नहीं … हैप्पी एनिवर्सरी, कुकी’!

कुछ दिनों पहले राज, शिल्पा के साथ हिमाचल गए थे और वहां उन्होंने कई मंदिरों के दर्शन किए। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए थे। इसके अलावा दोनों येलो कलर के आउटफिट पहने नजर आए थे। शिल्पा ने येलो कलर का सूट पहना था तो राज ने येलो कलर का कुर्ता-पजामा। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

इससे पहले जब राज जेल में थे तब शिल्पा उनके लिए मन्नत मांगने वैष्णो देवी गई थीं। इसके कुछ दिनों बाद राज जेल से बाहर आ गए थे। वैसे चाहे कुछ भी हो, शिल्पा ने राज का पूरा साथ दिया है। वह हर मुसीबत में राज के साथ खड़ी रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



