भोजपुरी सिनेमा की फेमस सिंगर शिल्पी राज कुछ दिनों से चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में भोजपुरी गायिका का एक एमएमएस ऑनलाइन लीक होने के बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया था।वही मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि इस वीडियो में शिल्पी राज अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहीं थीं। वहीं अब शिल्पा राज ने एमएमएस लीक स्कैंडल पर चुप्पी तोड़ी है। तो क्या कहा शिल्पी राज ने जानते हैं इस रिपोर्ट में।
MMS लीक मामले में शिल्पी ने तोड़ी चुप्पी दरअसल हाल ही में एक प्रेस वार्ता के दौरान शिल्पी राज ने अपने एमएमएस पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वीडियो में जिस लड़की का चेहरा दिख रहा है वह कौन है। यह बस मेरी छवि खराब करने की साजिश है।’वही आगे शिल्पी ने बताया की ईमानदारी से कहूं तो मैंने अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो नहीं देखा है। हां, मुझे लोगों ने बताया था कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग मेरा नाम ले रहे हैं। लेकिन मैं ये सोच रही थी कि इस वायरल एमएमएस में जिस लड़की का चेहरा नजर आ रहा है, वह कौन है। शिल्पी आगे कहती हैं- वीडियो में जो लड़की है, वो मैं नहीं हूं। मुझे लगता है कि मुझे बदनाम करने के लिए मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। और इस इंडस्ट्री में जब कोई आगे बढ़ता है, तब लोग उसकी सफलता को रोकने के लिए उसके बारे में गलत बातें बोलने लगते हैं।

कोर्ट में दर्ज की शिकायत

वही इस दौरान शिल्पी ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। सच जाने बिनी किसी भी वीडियो के साथ किसी का भी नाम जोड़ना गलत है। जब एमएमएस लीक की खबरें सामने आईं, तब मेरे परिवार वाले भी काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। लेकिन फिर मैंने मैंने उन्हें पूरी बात समझाई थी। वही शिल्पी अब बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं। शिल्पी ने कहा- मेरी ख्वाहिश है कि मैं एक दिन बॉलीवुड में गाना गाऊं। मौजूदा समय में मैं भोजपुरी में काफी अच्छा काम कर रही हूं। और मेरे काम को देखते हुए म्यूजिक कंपनिज भी मुझे काम दे रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



