शाहिद कपूर के छोटे भाई और यंग एक्टर ईशान खट्टर अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में
अपनी पहचान बना रहे हैं। ईशान ने जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म धड़क से अपना फिल्मी
सफर शुरु किया था। अभिनेता फिल्मों से लोगों को अपना दीवाना बना ही रहे है लेकिन
वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है साथ ही अपनी फोटो और वीडियो भी फैंस के साथ
साझा करते हैं। एक्टर की फोटोज और वीडियोज पर उनकी फीमेल फैंस तो दिल खोलकर प्यार
लुटाती हैं।
इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर ईशान खट्टर की
लेटेस्ट फोटो तहलका मचा रही है, क्योंकि इस
तस्वीर में ईशान शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो पर जहां फीमेल फैंस एक्टर की
तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रही हैं वहीं कुछ यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे
रहे हैं।
ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम से शर्टलेस तस्वीर साझा की है उसमें वह अपने
एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता को लोअर में कैप के साथ पोज करते देखा
जा सकता है। ईशान की इस फोटो को देखने के बाद उनकी फीमेल फैंस तो क्रेजी होती नजर
आ रही हैं। वहीं यूजर्स पोस्ट पर एक के बाद एक कमेंट करते दिख रहे हैं। लोग उनकी
तारीफ करने के साथ ही मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
ईशान खट्टर की ये तस्वीर देखने के बाद कई प्रशंसक उन्हें पति मटेरियल कहते नजर
आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘है तुझमे पूरी बोतल का नशा‘। वहीं दूसरे ने लिखा-यंग सलमान खान। एक अन्य यूजर ने
कॉमेंट में लिखा- आग लगा दी… आग लगा दी। इसके अलावा कई यूजर्स, ब्राउन ब्रेड,
रेड चिली, जैसे मजेदार कमेंट करते दिखाई दिए।
वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशान खट्टर जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म फोन भूत में
नजर आएंगे। इस फिल्म में ईशान के साथ कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी अहम रोल
में हैं। फिल्म इसी साल 4 नवंबर को
सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा ईशान फिल्म पिप्पा में भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह पहली बार एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।


Download Android App
Download iOS App








