शिवसेना के मुखपत्र सामना ने सुशांत सिंह राजपूत को ‘चरित्रहीन’ कहा ‘वह असफलता स्वीकार नहीं कर सके’

Summary :

शिवसेना ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बेहद ही शर्मनाक बात कही है, सामना में सुशांत को ‘चरित्रहीन’ व्यक्ति बताया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में रोज नए नए ट्विवस्ट आ रहे हैं और मामले की जद में बॉलीवुड के कई सितारे भी आ चुके हैं, अब इस मामले से जुड़े ड्रग्स एंगिल पर NCB कुछ फिल्मी सितारों पर शिकंजा कसते हुए पूछताछ में जुटा है,  वहीं शिवसेना इस मामले में मृत सुशांत सिंह राजपूत पर भी हमला करने में पीछे नहीं दिख रही है। ताजा अपडेट में शिवसेना ने सुशांत सिंह राजपूत को ‘चरित्रहीन’ व्यक्ति बताया है।जिसके बाद सोशल मीडिया में लोगों ने उनके इस बयान को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।
शिवसेना ने उन सभी लोगों पर निशाना साधा है, जिन्होंने जांच के नाम पर महाराष्ट्र, मुंबई और ठाकरे सरकार को घेरने की कोशिश की थी। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा, सुशांत सिंह राजपूत विफलता को स्वीकार नहीं कर सकते साथ ही उसे ‘चरित्रहीन’ व्यक्ति भी बताया है। कहा गया है कि सीबीआई ने मुंबई आकर जब जांच शुरू की तब पहले 24 घंटे में ही सुशांत का ‘गांजा’ और ‘चरस’ प्रकरण सामने आ गया,सीबीआई जांच में पता चला कि सुशांत एक चरित्रहीन और चंचल कलाकार था।
लेख में दावा किया गया है कि सुशांत विफलता और निराशा से ग्रस्त थे, जीवन में असफलता से वह अपने आपको संभाल नहीं पाया इसी कशमकश में उसने मादक पदार्थों का सेवन करना शुरू कर दिया और एक दिन फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।इस लेख को लेकर सोशल मीडिया में लोगों रोष व्यक्त कर रहे हैं। 
इसके साथ ही शिवसेना ने तंज कसा कि सुधीर गुप्ता शिवसेना के डॉक्टर नहीं हैं, सुशांत की मौत के बाद मुंबई पुलिस की खासी बदनामी की गई, मुंबई पुलिस की जांच पर जिन्होंने सवाल उठाए उनको महाराष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।
सामना में लिखा है कि सत्य को कभी छुपाया नहीं जा सकता। सुशांत सिंह मामले में आखिर यह सच सामने आ चुका है। इस मामले में जिन्होंने महाराष्ट्र को बदनाम किया, उनका वस्त्रहरण हो चुका है। ‘ठाकरी’ भाषा में कहें तो सुशांत आत्महत्या प्रकरण के बाद कई गुप्तेश्वरों को महाराष्ट्र द्वेष का गुप्तरोग हो गया था। 100 दिन खुजाने के बाद भी हाथ क्या लगा? एम्स ने सच्चाई बाहर लाई है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या ही की है।

Desk Team