Shivaleeka Oberoi ने शेयर की वेडिंग बैश की फोटोज़, ब्लू ड्रेस में कहर ढाती दिखी एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन भी हुए पार्टी में शामिल!

Summary :

हाल ही में दृश्यम निर्देशक अभिषेक पाठक संग शादी के बंधन में बंधी शिवलीका ओबरॉय ने मुंबई में अपनी वेडिंग बैश होस्ट की जिसमे बॉलीवुड के कई सितारे शरीख होते नज़र आये इन तस्वीरो में न्यूली वेड कपल भी काफी स्टनिंग दिखा।

‘खुदा हाफिज़’ फैम एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने हाल ही में ‘दृश्यम’ निर्देशक अभिषेक पाठक संग 9 फरवरी 2023 को गोवा में एक डेस्टिनेशन वेडिंग की। शादी में ये कपल इस कदर खूबसूरत और एलिगेंट नज़र आया कि इनकी शादी की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। 
एक बाद एक इनकी शादी और प्री-वेडिंग से जुडी तस्वीरें सामने आती दिख रही हैं जिन्हे देख फैंस इनकी जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही इनके ड्रेस सिलेक्शन से लेकर हर एक अरैंजमेंट को फैंस काफी सराहना दे रहे हैं। 
लेकिन फिर अब इन वायरल तस्वीरो को बीच शिवालिक की वेडिंग बैश से जुडी कुछ और तस्वीरें सामने आयी हैं जो खुद एक्ट्रेस द्वारा फैंस संग उनके सोशल मीडिया पर शेयर की गयी हैं। अब इन तस्वीरो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा रखा हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पीली एवर-आफ्टर पार्टी..” जिसमें वो सभी के साथ जमकर मस्ती करती हुई दिखाई दी साथ ही इनकी खुशियों में शामिल होने बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपनी शिरकत दी। 
बता दे कि वेडिंग बैश की इन खूबसूरत तस्वीरों में न्यूली-वेड्स कपल काफी ग्लैमरस लुक में दिखाई दिया। तस्वीरों में अभिषेक व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट और पैंट में काफी डेशिंग लग रहे हैं वही हमारी ब्राइड ब्लू कट-आउट ड्रेस में बेहद सिज़लिंग दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक में उनके स्ट्रेट खुले बाल, ग्लोसी मेकअप, चूड़ा और मेहंदी लगे हाथ चार-चांद लगा रहे हैं साथ ही शादी के बाद शिवालिका का ग्लो करता हुआ चेहरा उनकी ख़ूबसूरती को ओर भी बढ़ा रहा हैं।
शिवालिखा और अभिषेक की इन खुशियों को और बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे भी उनकी इस वेडिंग पार्टी में पहुंचे जिसमे बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फेम सनी सिंह साथ ही मैन रोल में नज़र आयी एक्ट्रेस नुशरत भरुचा और इशिता राज शर्मा भी पार्टी में स्पॉट की गयी। 
सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में कपल अपने दोस्तों के साथ जमकर एंजॉय करता हुआ नजर आ रहा है और उन्होंने अपने वेडिंग बैश को कितना एन्जॉय किया ये तो साफ़ तौर पर इन तस्वीरो के ज़रिये देखा जा सकता हैं। 

Desk Team